प्रदेश में निर्मित भवनों में ऊर्जा दक्षता और कूल रूफ संबंधी तकनीक को साझा करने तथा इस क्षेत्र में प्रदेश के संबंधित विभागों, संस्थानों, तकनीकी व्यक्तियों, रियल इस्टेट कंपनियों आदि की इस विषय पर दक्षता निर्माण करने हेतु क्रेडा ने अमेरिका स्थित एनआरडीसी (NRDC) के ग्लोबल हेड एवं एडमिनेसट्रेटीव स्टॉफ कॉलेज ऑफ इंडिया (ए.एस.सी.आई.) के मध्य दिल्ली में एक करारनामा (एम.ओ.यू.) किया है।
24 Feb 2023 01:07AM,by: Tikendra Sinha
राजधानी में हो रहे कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान भाजपा द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता में रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष अभिनेश कश्यप और अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने बताया की छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना की उपेक्षा करने के कारण भाजपा कांग्रेस विधायकों के आवास का घेराव करेगी और 24 फरवरी को भाजपा द्वारा आरंग में “आवासहीन अधिवेशन” का आयोजन किया जा रहा है, जो पूरे 24 घंटे तक चलेगा। आरंग में भाजपा करेगी “आवासहीन अधिवेशन”
23 Feb 2023 01:30PM,by: Tikendra Sinha
शहरों की दौड़-भाग भरी जिंदगी में लोगों को मुख्यमंत्री मितान योजना के जरिए बड़ी राहत मिल रही है। शासकीय काम-काज के लिए जरूरी दस्तावेज जैसे जन्म, मृत्यु, मूल निवासी, विवाह आदि प्रमाण पत्र अब लोगों को इस योजना के जरिए आसानी से और घर बैठे ही मिल रहे हैं। मितान 51 हजार से अधिक लोगों के घर दस्तावेज लेकर पहुंचा चुके हैं। इन प्रमाणपत्रों के लिए लोगों को केवल टोल फ्री नम्बर 14545 अप्वाइंटमेंट बुक कराना होता है। इसके बाद मितान घर आकर प्रमाण पत्र के लिए जरूरी कागजात लेकर जाते है और प्रमाण पत्र तैयार होने के बाद घर पहुंचा देते है। शहरों की दौड़-भाग भरी जिंदगी में सुकून दे रही है मितान योजना
23 Feb 2023 01:12PM,by: Tikendra Sinha
दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष समारोह के अवसर पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला महाविद्यालय और इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय कला केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में “भारतीय ज्ञान परंपरा: समय के साथ संवाद” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 23 फ़रवरी 2023 को आरंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री श्री चामू कृष्ण शास्त्री जी, अध्यक्ष, भारतीय भाषा समिति, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अशोक वाजपेयी, सांसद, राज्यसभा, सम्मानित अतिथि के रूप में श्री प्रफुल्ल केतकर जी, संपादक, ऑर्गनाइज़र(साप्ताहिक), प्रो. रजनीश कुमार मिश्र, जेएनयू बीज वक्ता के रूप में और प्रो. निरंजन कुमार अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे।
23 Feb 2023 10:58AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









