कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन अपने सम्बोधन मे सोनिया गाँधी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा की " भाजपा द्वारा अल्पसंख्यकों को परेशान किया जा रहा है। भाजपा और RSS सभी संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा कर रहा है जिससे देश की आर्थिक स्थिति खराब हो रही है।
25 Feb 2023 08:46AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय महाधिवेशन के दूसरे दिन वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी ने पार्टी के संविधान में संशोधन का प्रारूप प्रस्तुत किया , जिसका सभी नेताओ ने हाथ उठाकर समर्थन दिया 85वें संशोधन में छोटे-बड़े मिलाकर करीब 85 संशोधन किए गए जिनमे पेपरलेस वर्किंग , कार्यक्रमों या प्रस्तावों में थर्ड जेंडर को शामिल करना , कांग्रेस की सबसे निचली कमेटी बूथ कमेटी को रखना और कमेटियों में 50 प्रतिशत पद महिला, एसटी एससी ओबीसी के साथ-साथ अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित करने का निर्णय लिया गया है.
25 Feb 2023 08:40AM, by: Tikendra Sinha
कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने आज रायपुर में हो रहे महाअधिवेशन में अपना राजनितिक सफर बताते हुए कहा की " "2004 और 2009 में हमारी जीत के साथ-साथ डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व ने मुझे व्यक्तिगत संतुष्टि दी, लेकिन मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि मेरी पारी भारत जोड़ो यात्रा के साथ समाप्त हुई, जो कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ था।"
25 Feb 2023 08:00AM,by: Tikendra Sinha
रायपुर में हो रहे कांग्रेस के महाअधिवेशन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने भाषण के दौरान केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा की " कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गाँधी और मनमोहन सिंह द्वारा गरीब लोगो के पेट भरने के लिए बनाये गए फ़ूड सेक्युरिटी के कानून पर दिल्ली में बैठी सरकार ने 90 हजार करोड़ की कटौती की जिससे पता चलता है की दिल्ली में बैठी भाजपा सरकार का DNA ही गरीब विरोधी है ।
25 Feb 2023 07:25AM,by: Tikendra Sinha
देश में बढ़ते घृणा अपराधों के खतरे से निपटने के लिए, कांग्रेस ने कहा कि " कांग्रेस का राजनीतिक प्रस्ताव एक भेदभाव-विरोधी कानून का भी प्रस्ताव करेगा, जिसका उद्देश्य वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति में धर्म, जाति, लिंग या भाषा के आधार पर भेदभाव को प्रतिबंधित करना है।"
25 Feb 2023 07:25AM,by: Tikendra Sinha
रायपुर में हो रहे कांग्रेस के महाधिवेशन में अपना भाषण देते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा की " भारत सरकार ने प्री मेट्रिक छात्रवत्ति को सिरे से ही ख़तम कर दिया है क्या अब देश की सरकार के पास इतना पैसा भी नहीं है की गरीबो को बच्चो के पहली से आठवीं कक्षा तक छात्रवित्ती दे सके , अगर गरीब के लिए कुछ बचा भी हो तो उसपर भी चुन चुन कर हमला बोला जाता है ।
25 Feb 2023 06:32AM, by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









