Tikendra Sinha

Generic placeholder image

नीतीश कुमार पटना साहिब लोकसभा सीट के अंतर्गत आनेवाले दनियावां में एनडीए उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद के चुनाव प्रचार में भाषण दे रहे थे। उन्होंने कहा-'एनडीए की बिहार की सभी 40 सीटों पर विजय हो.. एनडीए पूरे देश में 400 सीट जीते और नरेंद्र मोदी जी फिर मुख्यमंत्री बनें..देश का विकास हो.. बिहार का विकास हो..' इतना सुनते ही उनके अंगरक्षक ने सीएम के कान में कहा कि मुख्यमंत्री नहीं नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं, फिर नीतीश कुमार ने अपनी बात सुधारते हुए कहा- आंय...अरे वह तो प्रधानमंत्री हैं ही उनको फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। नरेंद्र मोदी जी फिर मुख्यमंत्री बनें : नीतीश कुमार

26 May 2024 02:05PM,
by: Tikendra Sinha