उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आज बस्तर नक्सल उन्मूलन की दिशा में बहुत आगे बढ़ चुका है। बस्तर से लगातार फीडबैक आ रहे हैं। लोग चाह रहे हैं कि उन्हें नक्सलवाद पूरा समाप्त चाहिए। लोग बिना डर एवं भय के शांति से रहना चाहते हैं। इस पर सभी को राजनीतिक मतभेदों के बावजूद पूर्ण सहयोग करना चाहिए। बैज के इस कथन कि बस्तर को मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री नहीं समझे हैं। श्री शर्मा ने बस्तर की शांति के लिए बैज से आग्रह किया है कि नक्सली उन्मूलन के लिए वह ही आगे आएँ और आगे आकर बस्तर में शांति के लिए मार्ग सुझाएँ।
26 May 2024 02:04PM,by: Tikendra Sinha
कुख्यात अंतर्राष्ट्रीय संगठित अपराधिक गिरोह अमन साहू गैंग झारखड़ के 4 आरोपी गिरफ्तार हुए है। इंटेलीजेन्स इनपुट के आधार पर कुख्यात अंतर्राष्ट्रीय गैंग के कुछ सदस्यों की रायपुर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिये मूव्हमेंट की आसूचना पर रायपुर शहर पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में रायपुर पुलिस तथा आसूचना एजेंसी के द्वारा 72 घंटे का गोपनीय ऑपरेशन प्लान कर 03 आरोपियों को छत्तीसगढ़ तथा 01 आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। अमन साहू गैंग के शूटर्स गिरफ्तार
26 May 2024 09:17AM,by: Tikendra Sinha
गुजरात उच्च न्यायालय ने राजकोट में टीआरपी गेम जोन में आग लगने की घटना पर स्वत: संज्ञान लिया, जिसमें शनिवार शाम कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई। इस मुद्दे पर सोमवार, 27 मई को गुजरात उच्च न्यायालय में सुनवाई होगी। समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि उच्च न्यायालय राज्य के खेल क्षेत्र पर निर्देश जारी कर सकता है।
26 May 2024 08:26AM,by: Tikendra Sinha
दिल्ली के विवेक विहार में नवजात शिशु देखभाल अस्पताल में एक दुखद आग की घटना में सात नवजात शिशुओं की जान चली जाने के बाद, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। बच्चों के अस्पताल में लगी आग पर दिल्ली के मंत्री का बयान
26 May 2024 08:25AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







