Tikendra Sinha

Generic placeholder image

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में हुए नक्सल ऑपरेशन को लेकर साय सरकार की तारीफ की है। नक्सल ऑपरेशन को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने की राज्य सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि, 5 महीने में BJP सरकार के आने के बाद 112 नक्सली मारे गए हैं। पौने चार सौ नक्सलियों ने सरेंडर किया और 153 नक्सली अरेस्ट किए गए हैं। गृहमंत्री अमित शाह ने एनकाउंटर को फेक बताने वाली कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस इस एनकाउंटर को फेक बताती है। जिसका बुरा समय आता है, भगवान सबसे पहले उसकी बुद्धि भ्रष्ट करता है। कांग्रेस पार्टी के साथ शायद यही हुआ है। इसके साथ ही शाह ने कहा कि अगले दो-तीन सालों में देश नक्सलवाद से मुक्त होगा। ये छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा अभियान है।

  छत्तीसगढ़ में जारी नक्सल ऑपरेशन को अमित शाह ने सराहा

16 May 2024 07:28AM,
by: Tikendra Sinha