केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी के आरक्षण खत्म करने वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह (राहुल गांधी) बेबुनियादी बातें करते हैं. बीजेपी की मंशा आरक्षण खत्म करने की होती तो अब तक ऐसा हो चुका होता. पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरे देश के दलित, पिछड़ों और आदिवासी भाई-बहनों को गारंटी दी है कि जब तक भाजपा है. तब तक कोई भी आरक्षण से हाथ नहीं लगा सकता।
28 Apr 2024 01:44PM,by: Tikendra Sinha
प्रतिबंधित संगठनों पर राज्य सरकार ने बैन बढ़ा दिया है। इस बाबत गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। जिन संगठनों पर प्रतिबंध बढ़ाया गया है, उनमें कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया माओवादी और उनकी छह ईकाईयां शामिल हैं। दंडकरण आदिवासी किसान मजदूर संघ, क्रांतिकारी आदिवासी महिला संघ, क्रांतिकारी आदिवासी बालक संघ, क्रांतिकारी किसान कमेटी, महिला मुक्ति मंच और आरपीसी संगठन शामिल हैं। इन संगठनों पर एक साल के लिए प्रतिबंध बढ़ाया गया है। प्रतिबंधित संगठनों पर राज्य सरकार ने बढ़ाया बैन
28 Apr 2024 01:36PM,by: Tikendra Sinha
संदेशखाली मामले में सीबीआई की जांच जारी है। इसके खिलाफ पश्चिम बंगाल सरकार ने उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर की है। इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करने वाली है। न्यायमूर्ति बीआर गवई और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ के इस मामले की सुनवाई करने की संभावना है। सुप्रीम कोर्ट पहुंची ममता बनर्जी सरकार
28 Apr 2024 12:08PM,by: Tikendra Sinha
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कांग्रेस के शहजादे का कहना है कि भारत के राजा, महाराजा अत्याचारी थे, वे गरीबों की जमीन छीन लेते थे... कांग्रेस के शहजादे ने छत्रपति शिवाजी महाराज, रानी चिनम्मा का अपमान किया है... कांग्रेस के शहजादे का बयान सोच-समझकर वोट बैंक की राजनीति करने के लिए, तुष्टीकरण के लिए दिया गया बयान है।" 'कांग्रेस को देश की उपलब्धियां अच्छी नहीं लगती' : पीएम मोदी
28 Apr 2024 10:51AM,by: Tikendra Sinha
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "...हमें गरीब और कमजोरों की जमीन पर कब्जा करने वाली माफिया सरकार नहीं चाहिए, हमें उन्हें स्वामित्व योजना में मालिकाना अधिकार देने वाली सरकार चाहिए... यह जाति के सौदागर जाति के नाम पर आएंगे, परिवार का पेट भरेंगे और फिर जनता की अमानत पर हाथ डालने का काम करेंगे, इन लोगों को सत्ता में आने का कोई अधिकार नहीं है।" हमें माफिया सरकार नहीं चाहिए-योगी आदित्यनाथ
28 Apr 2024 10:50AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









