कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली ने रविवार को दिल्ली के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि उन्होंने केवल पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रमुख पद से इस्तीफा दिया है और किसी अन्य राजनीतिक दल में शामिल नहीं हो रहे हैं। लवली ने यह स्पष्टीकरण तब दिया, जब कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान ने दावा किया कि भाजपा पूर्वी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से हर्ष मल्होत्रा की जगह लवली को मैदान में उतारेगी।
28 Apr 2024 04:03PM,by: Tikendra Sinha
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश याद ने कहा कि बॉलीवुड फिल्मों का एक गाना है, जो बहुत चर्चित है। 'बरेली के बाजार में झुमका गिरा रे'। उन्होंने कहा कि इस बार भारतीय जनता पार्टी का अहंकार जनता गिरा देगी। बरेली वालों इस बार बरेली का सुरमा लगाकर भाजपा को सत्ता से बेदखल कर देना। अखिलेश यादव ने इस दौरान जमसबा में आए सभी नेताओं, जनता और मीडिया को आभार भी व्यक्ति किया।
28 Apr 2024 04:03PM,by: Tikendra Sinha
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने आरक्षण पर कहा कि संघ ने कभी भी कुछ खास वर्गों को दिए जाने वाले आरक्षण का विरोध नहीं किया है। हैदराबाद में एक कार्यक्रम में मोहन भागवत ने कहा कि संघ का मानना है कि जब तक जरुरत है, आरक्षण जारी रहना चाहिए। संघ ने आरक्षण का विरोध नही किया है : मोहन भागवत
28 Apr 2024 02:29PM,by: Tikendra Sinha
भाजपा के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत आज 61 वर्ष के हो गए। रविवार को उनके निवास पर जन्मदिन पर दिनभर उन्हें बधाई देने वाला ताँता लगा रहा। रायपुर पश्चिम विधानसभा से विधायक राजेश मूणत को राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने जन्मदिन पर अपनी बधाई भेजी है। वहीं कैबिनेट मंत्री और रायपुर लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने भी मूणत के निवास पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दी।
28 Apr 2024 02:17PM,by: Tikendra Sinha
राजेश मूणत को छत्तीसगढ़ में विकास पुरुष के नाम से जाना जाता है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के कार्यकाल में 15 वर्ष तक कई महत्त्वपूर्ण विभागों का मंत्री रहते हुए उन्होंने राज्य के विकास में अपना अहम योगदान दिया है। हर जिम्मेदारी बखूबी उठाते हैं मूणत, प्रशंसक कहते हैं विकासपुरुष
28 Apr 2024 01:54PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









