Tikendra Sinha

Generic placeholder image

उच्च शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल के अनुमोदन पश्चात बजट वर्ष 2023-24 के अंतर्गत राजनांदगांव जिला के शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय (पेण्ड्री), राजनांदगांव में बाउण्ड्रीवाल निर्माण एवं मैदान समतलीकरण हेतु प्रशासकीय स्वीकृति करने हेतु वर्ष 2023-24 के प्रथम अनुपूरक बजट में वित्त उल्लेखित अपरीक्षित नवीन मद के प्रकरण में स्वीकृत की प्रक्रिया शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय पेण्ड्री राजनांदगांव में बाउण्ड्रीवाल निर्माण एवं मैदान समतलीकरण हेतु 60 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस आशय का आदेश छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर से जारी किया गया है।

13 Mar 2024 02:51PM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

सरगुजा जिले के महामाया पहाड़ (हाथी पखना) में स्थित ऑक्सीजन पार्क को पहले वृक्ष मित्र स्व. ओ.पी. अग्रवाल के नाम से जाना जाता था। सरगुजा के कलेक्टर, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को पत्र के माध्यम से इसका नाम गणपति धाम के नाम पर रखने की अनुशंसा की थी। साथ ही सामान्य प्रशासन विभाग ने इस पर अपनी सहमति भी दी है। इस आशय का आदेश आज यहां वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से जारी कर दिया गया है। सरगुजा स्थित इस ऑक्सीजन पार्क को अब ‘‘गणपति धाम’’ के नाम से जाना जाएगा। साथ ही उन्होंने यह शर्त रखी है कि वन विभाग की सहमति केवल नाम परिवर्तन तक ही है, परन्तु इस पहाड़ पर कोई भी गैर वानिकी गतिविधि हेतु वन (संरक्षण एवं संवर्धन) अधिनियम 1980 के तहत भारत सरकार पर्यावरण एवं वन मंत्रालय, नई दिल्ली से स्वीकृति लिया जाना आवश्यक होगा। गणपति धाम के नाम से जाना जाएगा सरगुजा का ऑक्सीजन पार्क

13 Mar 2024 12:54PM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

उप मुख्यमंत्री और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के अपने प्रथम प्रवास पर जिले के सभी अधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी को विकास की मुख्य धारा में जोड़ने और क्षेत्र की जनता की समस्याओं का निराकरण के लिए सभी अधिकारी सिद्द्त से कार्य करते हुए अपनी महती जवाबदारी का निर्वहन करें। उप मुख्यमंत्री ने स्पष्ट करते हुए कहा कि आपको एक सेवा का अवसर मिला है, इसे जनहित के कार्यों में लगाये। उन्होंने कहा कि आम जनता के साथ सहज व्यवहार करें और जनता की समस्याओं को सुने। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू, जिला कलेक्टर श्री एस जयवर्धन, पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह, वनमंडलाधिकारी श्री डी.पी. साहू सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

13 Mar 2024 12:54PM,
by: Tikendra Sinha