महतारी वंदन योजना से राजधानी सहित पूरे प्रदेश में महिलाओं में खुशी का माहौल है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को सीधे महिलाओं ने इस बात की जानकारी दी। महिलाओं ने कहा कि उन्हें राशि मिलने से घर परिवार में भी खुशी का माहौल है। मुख्यमंत्री श्री साय आज लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति जानने राजधानी रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्र दुर्गा नगर पहुंचे थे।
14 Mar 2024 02:39PM,by: Tikendra Sinha
उच्च शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल के अनुमोदन पश्चात बजट वर्ष 2023-24 के अंतर्गत बलौदाबाजार जिला के शासकीय डी.के. महाविद्यालय बलौदाबाजार में अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु 111.53 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके लिए वर्ष 2023-24 के प्रथम अनुपूरक बजट में वित्त उल्लेखित अपरीक्षित नवीन मद के प्रकरण में स्वीकृत की प्रक्रिया शासकीय डी.के. महाविद्यालय बलौदाबाजार में अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस आशय का आदेश छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर से जारी किया गया है।
14 Mar 2024 02:39PM,by: Tikendra Sinha
चुनाव आयोग में खाली 2 पदों पर नए चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति हो गई है। इन दो पदों के लिए सुखबीर सिंह संधू और ज्ञानेश कुमार को चुना गया है। पीएम मोदी के नेतृत्व वाली समिति ने इस बाबत आज बैठक की थी, जिसके बाद इन नामों पर मुहर लगी है। सुखबीर सिंह संधू और ज्ञानेश कुमार बने चुनाव आयुक्त
14 Mar 2024 12:38PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कृषक उन्नति योजना में किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से 13 हजार 320 करोड़ रूपए की राशि भेजी तब कई किसानों के आंखों में खुशी के आंसू छलके। वहीं बालोद की महिला किसान श्रीमती खोमिन बाई ठाकुर भावुक हो उठी। दरअसल उनके पति का कुछ वर्षों पहले ही निधन हुआ था। जब खाते में उनके आदान सहायता की राशि मिली तब वह अपने पति को याद कर भावुक हो उठी। मुख्यमंत्री श्री साय ने भी खोमिन बाई को ढांढस बंधाया। श्रीमती खोमिन बाई के खाते में 5 लाख 77 हजार 710 रूपए की आदान सहायता राशि आई है। गौरतलब है कि किसानों को आदान सहायता प्रदान करने के लिए कृषक उन्नति योजना शुरू की गई है। कृषक उन्नति योजना: आदान सहायता राशि पाकर भावुक हो उठी खोमिन बाई
14 Mar 2024 08:18AM,by: Tikendra Sinha
आज मुख्यमंत्री निवास के गृह प्रवेश के शुभ अवसर पर मंत्रिमंडल के सदस्य गणों, विधायकगण, विभिन्न समाज एवं संगठन सहित बड़ी संख्या में आमजनों का मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय को बधाई देने देर रात तक तांता लगा रहा। अपने प्रिय मुख्यमंत्री श्री साय से मिलकर बधाई देने प्रदेशभर से पहुंचे लोगों में गजब का उत्साह रहा। देर रात तक समाज से सभी वर्ग से बड़ी संख्या में लोगों का आना जारी रहा।
14 Mar 2024 08:18AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









