उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा तथा अन्य अतिथियों ने आज छत्तीसगढ़ के चयनित अग्निवीरों का शहीद स्मारक भवन में सम्मान किया। अग्निवीर थलसेना के लिए वर्ष 2023 के 870 और वर्ष-2022 में 434 अग्निवीरों का चयन हुआ है। शहीद स्मारक भवन में आज आयोजित इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा सहित अन्य अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किया और उनका उत्साह वर्धन किया। युवा अग्निवीर सम्मान पाकर जोश से भर गए और भारत माता की जय के जयकारे लगाए। इस अवसर पर रोजगार एप का भी लोकार्पण किया गया। प्रदेश के अग्निवीर में चयनित युवाओं का किया गया सम्मान
15 Mar 2024 01:00AM,by: Tikendra Sinha
मुख्य मंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सूरजपुर जिले में 199 हिन्दू जोड़ी का सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया जो गायत्री यज्ञ शाला में सामूहिक विवाह का कार्य संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के सांसद के लोक प्रिय उम्मीदवार चिंतामणि महाराज , लक्ष्मी राजवाडे महिला बाल विकास मंत्री जिला प्रशासन एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्य कर्ताओं की उपस्थिति रही।
14 Mar 2024 02:39PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज कबीरधाम जिले के कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में मृतक साधराम यादव के परिवार से सौजन्य मुलाकात की और मृतक साधराम यादव के परिवारजनों को 20 लाख रुपए का चेक प्रदान किया। चेक लेते समय साधराम की पत्नी श्रीमती प्रमिला यादव, पुत्र श्री जलेश्वर यादव, भाई श्री सिद्धराम यादव, गांव के बुजुर्ग श्री कजेलाल यादव, श्री परस साहू, श्री पंचराम पटेल, श्री अगहन यादव, श्री गोलू यादव, श्री भागवत गंधर्व उपस्थित थे।
14 Mar 2024 02:39PM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ में नई सरकार की कमान संभालते ही मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही वनांचलों में विकास की रोशनी, पहुंचाने, प्रशासन ने पारदर्शिता और सुशासन लाने के लिए पहल शुरू की। इस पहल का ही परिणाम है की राज्य की जनता को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दी गई गारंटी का तेजी से क्रियान्वयन हो रहा है। छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी और विष्णु का सुशासन
14 Mar 2024 02:39PM,by: Tikendra Sinha
संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं छत्तीसगढ़ ने आदेश जारी कर समस्त मुख्य चिकित्सा, स्वास्थ्य अधिकारी और समस्त संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं को निर्देशित किया है कि लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत एस्मा कानून लागू होने के दौरान हड़ताल में शामिल अधिकारियों-कर्मचारियों के विरूद्ध किये गये बर्खास्तगी की कार्यवाही को, समस्त नियमों को शिथिल करते हुए, शून्य घोषित किया गया है। उक्त अधिकारियों-कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान हुई अनुपस्थिति अवधि का निराकरण अर्जित अवकाश स्वीकृत करते हुए किया जाये। साथ ही यदि संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के अवकाश लेखा में अर्जित अवकाश उपलब्ध न हो तो असाधारण अवकाश स्वीकृत किया जाये।
14 Mar 2024 02:39PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






