Tikendra Sinha

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत आज कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखण्ड के पसान मिनी स्टेडियम मैदान में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। योजनांतर्गत आज 247 वर-वधू के जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे और सुखमय जीवन का संकल्प लेकर एक नई जिंदगी की शुरूआत की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वाणिज्य उद्योग व श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री लखन लाल देवांगन शामिल हुए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिव कला छत्रपाल सिंह कंवर, जनपद अध्यक्ष पोड़ी उपरोड़ा श्रीमती संतोषी पेन्द्रों, ग्राम पंचायत पसान सरपंच श्रीमती विनीता देवी तंवर, अपर कलेक्टर श्री अनुपम तिवारी, एसडीएम श्री सरोज महिलांगे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न समाज के पदाधिकारी व नागरिकगण बड़ी संख्या में वर-वधुओं को आशीर्वाद देने उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन सहित अन्य अतिथियों ने सभी वर-वधुओं को सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया। 

15 Mar 2024 05:41AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि विकसित भारत के निर्माण के लिए हमें विकसित छत्तीसगढ़ बनाना होगा। राज्य सरकार छत्तीसगढ़ के सामाजिक, आर्थिक विकास के लिए तेजी से कार्य करते हुए मोदी जी की गारंटियों को पूरा कर रही है। हम जनता से किए हर वायदे को पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय आज मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के दशहरा मैदान मोहला में आयोजित ‘विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़‘ कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी सहित नव गठित पंाच जिलों को संवारने के लिए राज्य सरकार हरसंभव उपाय करेगी। जिलों के विकास के लिए संसाधनों की कमी नहीं होगी।

15 Mar 2024 05:41AM,
by: Tikendra Sinha