Tikendra Sinha

Generic placeholder image

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में 72 उम्मीदवारों के नाम हैं। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को करनाल से टिकट मिला है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नागपुर से चुनाव लड़ेंगे। हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को उतारा गया है। गुरुग्राम से राव इंद्रजीत सिंह, मुंबई उत्तर से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को उतारा गया है। पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा चुनाव लड़ेंगे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से चुनाव लड़ेंगे। कर्नाटक के पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई हावेरी से चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या बेंगलुरु दक्षिण से चुनाव लड़ेंगे।  लोकसभा चुनाव : बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी

14 Mar 2024 12:07AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

उच्च शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल के अनुमोदन पश्चात बजट वर्ष 2023-24 के अंतर्गत जांजगीर-चांपा जिला के शासकीय जाज्वल्यदेव नवीन कन्या महाविद्यालय जांजगीर में अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु प्रशासकीय स्वीकृति करने हेतु वर्ष 2023-24 के प्रथम अनुपूरक बजट में वित्त उल्लेखित अपरीक्षित नवीन मद के प्रकरण में स्वीकृत की प्रक्रिया अनुसार जांजगीर-चांपा जिला के शासकीय जाज्वल्यदेव नवीन कन्या महाविद्यालय जांजगीर में अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु 60.03 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस आशय का आदेश छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर से जारी किया गया है।

14 Mar 2024 12:07AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने यहां नवा रायपुर अटल नगर में छत्तीगसढ़ गृह निर्माण मण्डल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री सह मुख्यमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी। उन्होंने कहा कि देश के हर गरीब को पक्का मकान देना देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का संकल्प है, जिसे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा बखूबी ढंग से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी में कोई भी गरीब पक्के आवास से वंचित नहीं होगा। इसी बात को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार के 13 दिसंबर को शपथ लेने के पश्चात् 14 दिसंबर को प्रथम केबिनेट की बैठक में ही 18 लाख गरीब परिवारों के लिए पीएम आवास योजना के तहत आवास बनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया।  बालोद के गुरूर में आवासीय योजना अटल विहार योजना का हुआ शुभारंभ

14 Mar 2024 12:06AM,
by: Tikendra Sinha