पहली सूची में राहुल गांधी का टिकट फाइनल हो गया है। केसी वेणुगोपाल ने बताया कि राहुल गांधी वायनाड से ही चुनाव लड़ेंगे। इसके राजनांदगांव से छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनाव लड़ेंगे। वही दुर्ग लोकसभा से राजेंद्र साहू चुनावी मैदान में उतरेंगे। इसके साथ ही तिरुवनंतपुरम से शशि थरूर चुनावी मैदान में उतरेंगे। वहीं कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री के भाई डीके सुरेश भी बेंगलुरु ग्रामीण से लोकसभा चुनावी मैदान में उतरेंगे।
08 Mar 2024 02:02PM,by: Tikendra Sinha
मैं अपने गाँव की सरपंच थीं। मैं और मेरे पति गाँव को सुधारने में सक्रिय थे। हम दोनों को विकास कार्य के लिए धमकियों का सामना करना पड़ता था। विकास कार्यों को रोकने के लिए हम पर दबाव बनाया जाता था। हमारी स्कूल और आंगनबाड़ी को बंद करने को कहा गया। मुझे इस बात की बहुत पीड़ा थी। मैंने नक्सलियों का विरोध करने का निर्णय लिया। अपने समाज की समस्याओं को अंतरमन से समझकर मुझे स्वयं को सशक्त बनाने की जरूरत महसूस हुई और मैं फाइटर बन गई। आज मैं अपने पति से भी ज्यादा शक्तिशाली महसूस करती हूं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से बात करते हुए बस्तर फाइटर नारायणपुर की पोकेश्वरी सलाम ने अपने जीवन की आपबीती मुख्यमंत्री को बतायी। मुख्यमंत्री ने शीतल के साहस को किया सलाम
08 Mar 2024 02:02PM,by: Tikendra Sinha
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दंतेवाड़ा के जावंगा में बस्तर फाइटर्स एवं दंतेश्वरी फाइटर्स से चर्चा संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से अपने जीवन का अनुभव साझा करते हुए राजकुमारी ने बताया कि उन्होंने नक्सल विचारधारा से तंग आकर पुलिस कमांडो बनने की ठानी। सुमित्रा ने बताया कि मैं एक समय में स्वयं ही नक्सली थीं, मुझे अपने गलत होने का जल्द ही अंदाज़ा हो गया इसलिए मैंने आत्मसमर्पण कर दिया। नक्सल विचारधारा से तंग आकर पुलिस कमांडो बनी राजकुमारी
08 Mar 2024 02:01PM,by: Tikendra Sinha
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दंतेवाड़ा जिले के जावंगा पहुंचे। यहां उन्होंने डीआरजी, सीआरपीएफ और नारायणपुर के बस्तर फाईटर्स की सैनिक महिलाओं से संवाद किया। संवाद के दौरान मुख्यमंत्री से बस्तर फाइटर्स की दल कमान्डर सुनैना पटेल ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्हांेने होम गार्ड के रूप में अपने कैरियर की शुरुआत की थी। वहां से लेकर अब तक उन्हें लगातार प्रशंसा और प्रोत्साहन मिला। एक कमांडों के रूप में उन्होंने अपनी गर्भावस्था के 7वें महीने तक जंगल गश्त की। उन्हें इसकी प्रशंसा केन्द्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति इरानी से भी मिली। नक्सली मुठभेड़ में उनकी भूमिका के परिणाम स्वरूप उन्हें आउट ऑफ टर्न पदोन्नति भी मिली है।
08 Mar 2024 02:01PM,by: Tikendra Sinha
नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड्स के लिए आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'क्या हम ऐसा कंटेंट और ज्यादा बना सकते हैं, जो यूथ में ड्रग्स के नकारात्मक प्रभाव को लेकर जागरूकता लाए? हम समझा सकते हैं कि युवाओं के लिए नशा कूल नहीं है।' हम समझा सकते हैं कि युवाओं के लिए नशा कूल नहीं है: पीएम मोदी
08 Mar 2024 11:37AM,by: Tikendra Sinha
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 'पश्चिम बंगाल महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित जगह है' वाले टिप्पणी पर बीजेपी सांसद दिलीप घोष ने कहा, "तो उन्हें संदेशखाली जाना चाहिए। मुझे लगता है वह वहां जाएंगी तो वे भी वहां सुरक्षित नहीं रह पाएंगी। वो कुछ भी बोले सारा देश देख रहा है कि क्या हो रहा है।" ममता बनर्जी के बयान पर दिलीप घोष का पलटवार
08 Mar 2024 11:37AM,by: Tikendra Sinha
महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीडीपी ने इंडिया गठबंधन से अलग होने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि वह बीजेपी को हराने के लिए साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहती थीं लेकिन नेशनल कॉन्फ्रेंस के रवैये से उन्हें निराशा हुई और उन्होंने गठबंधन से अलग होने का फैसला लिया है। महबूबा मुफ्ती की पार्टी अकेले लड़ेगी चुनाव
08 Mar 2024 11:37AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








