Tikendra Sinha

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 मार्च को दंतेवाड़ा और कबीरधाम जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सबेरे 10.05 बजे रायपुर पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर सुबह 11.25 बजे पुलिस लाईन हेलीपेड कारली दंतेवाड़ा पहुंचेंगे और वहां से कार द्वारा मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 12.20 बजे श्री अटल बिहारी बाजपेयी एजुकेशन सिटी जावंगा (गीदम) पहुंचेंगे और सभागार में महिला दिवस कार्यक्रम शामिल होंगे। श्री साय दोपहर 1.55 बजे जावंगा से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर अपरान्ह 3.35 बजे कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा विकासखण्ड के ग्राम कुरूवा पहुंचेंगे तथा अपरान्ह 3.40 बजे कुरूवा खैरा कल्याणपुर कर्मा मैदान में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन एवं शिलान्यास करने के बाद साहू समाज के सामाजिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय कुरूवा से शाम 4.45 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर शाम 5.15 बजे रायपुर लौट आएंगे।

08 Mar 2024 05:00AM,
by: Tikendra Sinha