उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने उद्योग के नाम पर जमीन लेने के लिए बाद भी उद्योग नहीं लगाने वाले उद्योगपतियों को तीन दिन के भीतर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। आज गुरुवार को सर्किट हाउस रायपुर में प्रदेश के सभी जिलों के उद्योग और व्यापार केन्द्र के प्रबंधकों की बैठक लेकर वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने इस आशय के निर्देश दिए। बैठक में अनुपस्थित नारायणपुर के जिला व्यापार उद्योग केन्द्र के प्रबंधक श्री कमल सिंह मीणा को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव मोहम्मद कैसर अब्दुल हक, संचालक उद्योग पी. अरूण प्रसाद, संयुक्त सचिव एवं अपर संचालक उद्योग श्री अलोक त्रिवेदी, श्री प्रवीण शुक्ला, श्री संतोष भगत सहित जिलों से आए अधिकारी उपस्थित थे।
08 Mar 2024 01:29AM,by: Tikendra Sinha
मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री रहीं उमा भारती का आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बयान सामने आया है। उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि वो गंगा से जुड़े काम पर ध्यान लगाना चाहती हैं। उमा भारती ने कहा कि अगर मैं लोकसभा चुनाव लड़ूंगी, तो मेरे निर्वाचन क्षेत्र की जिम्मेदारी और गंगा नदी के लिए काम एक साथ नहीं हो सकता है।
08 Mar 2024 01:29AM,by: Tikendra Sinha
पंजाब में सियासी पारा सातवें आसमान पर है। इसी बीच पिछले महीने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे के पीछे उन्होंने निजी कारण बताया था। लेकिन राष्ट्रपति के द्वारा उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया। अब गुरुवार को उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें अपने पद पर बने रहने और कार्य करते रहने के लिए कहा गया है। इस्तीफा रिजेक्ट होने के बाद सामने आया पंजाब के राज्यपाल का बयान
08 Mar 2024 01:29AM,by: Tikendra Sinha
परिवारवाद पर बोलते हुए प्रशांत किशोर ने सरकार पर तंज करते हुए कहा कि भाजपा के सम्राट चौधरी क्या हैं? और भी नेता क्या हैं? सभी पार्टियों में परिवारवाद है। इतना ही नहीं सीएम नीतीश पर निशाना साधते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार विदेश गए हैं... जिस राज्य का मुख्यमंत्री शराबंदी का बात कर रहा है, वह उस देश गया है जहां स्कॉच बनता है।
08 Mar 2024 01:27AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









