Tikendra Sinha

Generic placeholder image

 उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल आज बिलासपुर में आईएमए (Indian Medical Association) के 19वें राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन समारोह में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। गरीबों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले, यह हमारी प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बढ़ती बीमारियों के कारण डॉक्टरों की जरूरत बढ़ी है। ऐसे समय में डॉक्टरों की जिम्मेदारी भी बढ़ी है। उन्होंने आईएमए की सराहना करते हुए कहा कि यह संगठन चिकित्सा के क्षेत्र में जन कल्याण के लिए अच्छा काम कर रहा है।

26 Feb 2024 03:35AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ के प्रयाग राज कहे जाने वाले राजिम का गौरव पुनः लौट आया है। महानदी, पैरी और सोंढूर नदी के त्रिवेणी संगम में एक बार फिर राजिम कुंभ का आयोजन किया जा रहा है। त्रिवेणी संगम पर गंगा आरती का आयोजन के साथ-साथ इस पवित्र संगम पर श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं। संतों द्वारा आध्यात्मिक प्रवचनों का भी श्रवण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गठित नई सरकार ने राजिम का गौरव फिर से स्थापित करने के लिए पुनः कुंभ मेले के स्वरूप में आयोजन करने की घोषणा की गई थी। इस घोषणा के अनुरूप ही सभी आवश्यक इंतजाम श्रद्धालुओं के लिए किए गए हैं।  रामोत्सव के थीम पर हो रहा राजिम कुंभ का आयोजन

26 Feb 2024 03:34AM,
by: Tikendra Sinha