केंद्रीय राज्य मंत्री ऊर्जा एवं भारी उद्योग श्री कृष्ण पाल गुर्जर ने “विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़” कार्यक्रम के दौरान जनसंपर्क विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा प्रकाशित की जाने वाली पत्रिका “जनमन” का गहन अवलोकन किया। श्री गुर्जर ने विषयवस्तु को विस्तार से देखा और कहा कि शपथ ग्रहण के पश्चात मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी की सरकार ने जिन योजनाओं को लागू किया, जनकल्याण के लिए जो काम किये गये, उन्हें इस पत्रिका में सारगर्भित ढंग से सहेजा गया है। शासन की योजनाओं की विस्तार से जानकारी के लिए तथा इसके माध्यम से नागरिकों के जीवन में आ रहे सकारात्मक बदलावों को यह पत्रिका सुंदरता से प्रस्तुत कर रही है। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर के हाथों में “जनमन”
25 Feb 2024 06:17AM,by: Tikendra Sinha
लखनऊ के अर्जुनगंज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काफिले के आगे चल रही एंडी डेमो गाड़ी पलट गई, जिससे 5 पुलिसकर्मी समेत 11 लोगों के घायल हो गए हैं। सड़क पर कुत्ते को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ। सभी घायलों को KGMU में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। PS होम, डीजीपी प्रशांत कुमार समेत अन्य अधिकारी अस्पताल में घायलों से मिले।
25 Feb 2024 02:17AM,by: Tikendra Sinha
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरिया नगर पंचायत में मांगलिक भवन और उद्यान के निर्माण के लिए एक करोड़ 20 लाख 13 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद दोनों कार्यों के लिए स्वीकृति आदेश जारी कर दिए गए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने दोनों कार्यों को अच्छी गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
24 Feb 2024 01:38PM,by: Tikendra Sinha
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी रायपुर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से जुड़कर प्रदेश में 34 हजार 427 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया। इनमें 18 हजार 897 करोड़ रुपए की लागत वाली 9 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 15 हजार 530 करोड़ रुपए की एक परियोजना का शिलान्यास शामिल है। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के विकास में छत्तीसगढ़ का विशेष योगदान है। विकसित छत्तीसगढ़ से ही विकसित भारत का सपना पूरा होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के पास परिश्रमी किसान हैं। प्रतिभाशाली नौजवान हैं और प्रकृति का खजाना है। यहां विकसित होने की सारी संभावना मौजूद है। आज छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़ी लगभग 35 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। इनमें कोयले से जुड़े, सौर ऊर्जा से जुड़े और कनेक्टिविटी से जुड़े अनेक प्रोजेक्ट हैं। इनसे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार के नये अवसर बनेंगे। आज एनटीपीसी के 1600 मेगावाट के सुपर थर्मल पावर स्टेशन को राष्ट्र को समर्पित किया गया है। इसके साथ ही इस आधुनिक प्लांट के 1600 मेगावाट के स्टेज 2 का शिलान्यास भी हुआ है। इन प्लांट से देशवासियों को कम लागत पर बिजली उपलब्ध हो पाएगी। हम छत्तीसगढ़ को सौर ऊर्जा का बड़ा केंद्र बनाना चाहते हैं। आज ही राजनांदगांव और भिलाई में बहुत बड़े सोलर प्लांट्स का लोकार्पण किया गया है। इसमें ऐसी व्यवस्था है जिससे रात में आसपास के लोगों को बिजली मिल सकेगी।
24 Feb 2024 01:36PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









