Tikendra Sinha

Generic placeholder image

भारत में अतिथि देवो भवः की महान परंपरा रही है। अतिथि का तात्पर्य ही है जो बिना तिथि, समय आपसे मिलने आए और उन्हें ईश्वर के समान माना गया है। एक सुंदर प्रसंग आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के अस्थाई निवास पहुना में देखने को मिला। दरअसल मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सुबह ही दिल्ली प्रवास से लौटे और 40 मिनट के अल्प विश्राम के बाद ही उन्हें तेलंगाना राज्य के प्रवास पर निकलना था। इसी बीच उन्हें जानकारी मिली कि जशपुर जिले के दुलदुला क्षेत्र से कुछ ग्रामीण उनसे मिलने निवास गेट के बाहर खड़े हैं। मुख्यमंत्री स्वयं जशपुर जिले से हैं और जानते हैं कि यह इलाका राजधानी से दूर है और लंबी यात्रा करके सभी यहां पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री के मन में अतिथि देवो भवः का यही भाव आया होगा और उन्होंने तत्काल सभी को अंदर बुलाया और मुलाकात करने की हामी भरी। चूंकि मुख्यमंत्री के सभी कार्यक्रम पूर्व निर्धारित होते हैं और आज के अति व्यस्त कार्यक्रमों के बावजूद अपनों से मिलने की मुख्यमंत्री की आतुरता ने इस मौके को और खास बना दिया। जशपुर जिले के दुलदुला से आए सभी ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और उनका आभार जताया। इस दौरान युवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री कमलचंद्र भंजदेव भी उपस्थित थे। 

25 Feb 2024 10:02AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कोरबा जिले के विकासखण्ड कोरबा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पताढ़़ी में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत अधोसंरचना मिशन अंतर्गत निर्मित ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट का 25 फरवरी को ऑनलाइन वर्चुअल लोकार्पण किया जाएगा। कोरबा जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को अधिक बेहतर बनाने के लिए ब्लाक हेल्थ यूनिट का निर्माण कराया गया है। ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट में ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को वह सभी उपचार और जॉच की सुविधाएँ उपलब्ध होंगी, जो जिला मुख्यालय के अस्पतालों तथा निजी अस्पतालों में मिलती हैं। साथ ही बीमारियों तथा महामारी पर नजर भी रखी जाएगी, जिससे तत्काल बीमारी की रोकथाम की दिशा में पहल की जा सकेगी।

25 Feb 2024 06:18AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

राजिम कुंभ कल्प मेला के शुभारंभ अवसर पर मंदिर पहुंचकर धर्मस्व, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भगवान श्री राजीव लोचन की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर आदिम जाति विकास एवं अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंकराम वर्मा, महासमुंद सांसद श्री चुन्नीलाल साहू, कुरूद विधायक श्री अजय चंद्राकर, राजिम विधायक श्री रोहित साहू, अभनपुर विधायक श्री इंद्र कुमार साहू अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।   धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने की महानदी की महाआरती

25 Feb 2024 06:18AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित ‘विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़‘ कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ को सौर ऊर्जा का केंद्र बनाने हेतु सरकार के प्रयास पर भी प्रकाश डाला और राजनांदगांव जिले के 451 एकड़ बंजर भूमि में 907 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित 100 मेगावॉट एसी/155 मेगावॉट डीसी सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट जो रात के दौरान भी आसपास के क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति करने की क्षमता रखते हैं, उसे राज्य को समर्पित किया। साथ ही चरौदा-भिलाई में 280 करोड़ रूपए की लागत से 50 मेगावॉट रेलवे सोलर पावर प्लांट का लोकार्पण किया। 

25 Feb 2024 06:17AM,
by: Tikendra Sinha