Tikendra Sinha

Generic placeholder image

भारत सरकार के फ्लैगशिप योजनाओं एवं कार्यक्रमों का अवलोकन राजनांदगांव जिले में गोवा राज्य से आए पत्रकारों के दल द्वारा किया गया। गौरतलब है कि गोवा राज्य के पत्रकारों का दल छत्तीसगढ़ राज्य भ्रमण पर है। इसी कड़ी में भारत सरकार के फ्लैगशिप योजनाओं एवं कार्यक्रमों के अंतर्गत जिले में किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का पत्रकार दल द्वारा देखा गया। गोवा राज्य से आए पत्रकारों के दल ने राजनांदगांव जिले के अंजोरा में किए गए वृक्षारोपण, निर्माणाधीन मिनी परकोलेशन टैंक, राष्ट्रीय आजीविका मिशन की महिलाओं द्वारा चंदन निर्माण एवं रंग-गुलाल पैकेजिंग, ग्राम अंजोरा में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन केन्द्र, ग्राम आरला में अमृत सरोवर, ग्राम टेड़ेसरा में आरोहण बीपीओ सेंटर को देखा गया। पत्रकार दल ग्राम अंजोरा में ग्रामवासियों से रूबरू हुए और महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत चल रहे मिनी परकोलेशन टैंक कार्य तथा 10 एकड़ भूमि पर किए गए वृक्षारोपण की बहुत सराहना की। उन्होंने वृक्षारोपण क्षेत्र में किए जा रहे सिंचाई साधनों को देखा और पौधों की देख-रेख करने वाले परिवार से बातचीत की। यहां एक-एक परिवार 400-400 पौधों की देखरेख कर रहे हैं। वृक्षारोपण अंतर्गत आम, कटहल, अमरूद, काजू, नारियल जैसे फलदार पौधे लगाए गए हैं। यह कार्य मनरेगा अंतर्गत किया गया है। एक परकोलेशन टैंक पहले से बना हुआ है, जिससे पौधों में सिंचाई की जा रही है। मिनी परकोलेशन का कार्य मनरेगा अंतर्गत किया जा रहा है, जिसमें 100 दिन का रोजगार ग्रामीणों को मिल रहा है। ग्राम अंजोरा में खास बात यह है कि यहां मनरेगा के अंतर्गत श्रमिक महिलाएं काम कर रही हैं।

19 Jan 2024 12:40PM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने कल मलेरिया उन्मूलन पर तीन दिवसीय क्षेत्रीय संभागीय कार्यशाला का शुभारंभ किया। पहले दिन स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और ग्लोबल फंड्स सपोर्टेड सभी 10 राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर छत्तीसगढ़ राज्य में विशेष रूप से मलेरिया के मामलों की समीक्षा की गई। रायपुर में आयोजित बैठक में संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, भारत सरकार, श्री राजीव मांझी, मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छ.ग. शासन, श्री जगदीश सोनकर, संयुक्त सचिव श्रीमती विमला नावरिया (छत्तीसगढ़ शासन) डॉ. तनु जैन निदेशक, एनसीवीबीडीसी (भारत सरकार) डॉ. रिंकू शर्मा संयुक्त संचालक, एनसीवीबीडीसी (भारत सरकार) सलाहकार एनवीबीडीसी डॉ. सी. एस. अग्रवाल, विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रतिनिधि व छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा के वरिष्ठ क्षेत्रीय संचालक के साथ सभी 10 राज्यों के (मलेरिया) कार्यक्रम अधिकारी व उनकी टीम समीक्षा बैठक में उपस्थित रहे।

19 Jan 2024 12:27PM,
by: Tikendra Sinha