मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में गृह विभाग की समीक्षा बैठक प्रारंभ हो गई , बैठक में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित हैं।सिविल लाइंस स्थित पुराने पुलिस मुख्यालय में आयोजित की गई है बैठक। मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में गृहविभाग की बैठक शुरू
19 Jan 2024 06:32AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राज्य अतिथि गृह पहुना से राम रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय एवं उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने चिट्ठी में मनोकामना के रूप में 'जय श्री राम' लिखकर रथ के जरिये अयोध्या श्री राम लला के पास भेजा और प्रदेशवासियों के खुशहाल एवं सुखमय जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री के साथ रायपुर कान्वेंट स्कूल की छात्राओं ने भी अपने संदेश ड्राप बॉक्स में डाले। कार्यक्रम स्थल में छत्तीसगढ़ी फिल्मों के डायरेक्टर श्री मनोज राजपूत, डॉ. ओम माखीजा और श्री प्रेम देवांगन भी उपस्थित थे।
19 Jan 2024 06:32AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में मारवाड़ी युवा मंच की राजधानी शाखा के सदस्यों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री को मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों ने बताया कि मंच की राजधानी शाखा द्वारा 22 जनवरी को होने वाले प्रभु श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर छोटे-छोटे गांव के मंदिरों एवं असहाय लोगों के बीच दीप व तेल वितरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने मंच द्वारा दीप वितरण कार्य की सराहना की। मुख्यमंत्री से मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों ने की मुलाकात
19 Jan 2024 05:55AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ के चुने हुए आंगनबाड़ी केन्द्रों में कामकाजी महिलाओं की सुविधा के लिए आंगनबाड़ी कम क्रेच (झूलाघर) की स्थापना की जाएगी। राज्य के आंगनबाड़ी केन्द्रों में 1500 झूलाघर की स्थापना करने का लक्ष्य दिया गया है। महिला बाल विकास विभाग की सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी ने महिला बाल विकास विभाग के कार्यो की समीक्षा करते हुए कहा कि झूलाघर की स्थापना के लिए गांवों में सर्वे कर बच्चों का चिन्हाकन कर लिया जाए। आंगनबाड़ी केन्द्रों में बनाए जाने वाले झूलाघरो में काम-काजी महिलाओं के 6 माह से 6 वर्ष के बच्चों की देखभाल की जाएगी।
19 Jan 2024 05:55AM,by: Tikendra Sinha
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जनता के प्रति सरकार का उपेक्षापूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया और उनसे यात्रियों को हुई असुविधा के लिए माफी मांगने की मांग की। सिंधिया पर हमला जारी रखते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘मंत्री जी, अहंकार छोड़ो, जनता से माफी मांगो।’’ जनता से माफी मांगे सिंधिया: थरूर
19 Jan 2024 01:05AM,by: Tikendra Sinha
नाव हादसे को लेकर हरणी पुलिस स्टेशन में पांच आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 304, 308 और 337 के तहत शिकायत दर्ज की गई है। मुख्य आरोपी समेत कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने घटना स्थल का दौरा किया और अधिकारियों को आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया है।
19 Jan 2024 01:03AM,by: Tikendra Sinha
ठाणे के कल्याण में समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय मंडल ने प्रेसवार्ता में कहा कि समता पार्टी एक राष्ट्रीय दल है, जो बिहार, मणिपुर एवं अन्य राज्यों में मशाल निशानी पर चुनाव लड़ चुकी है। उनका दावा है कि लोकसभा चुनाव के दौरान मशाल सिंबल उद्धव ठाकरे से वापस लिया जा सकता है क्योंकि यह सिंबल उनको पहले से ही अलॉट किया गया है।
19 Jan 2024 01:03AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









