केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पीएम जनमन योजना अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति कमार बसाहटों को जोड़ने के लिए महासमुंद जिले के ग्राम झालखम्हरिया में आज 12 सड़कों का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव, सांसद श्री चुन्नीलाल साहू, विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, पूर्व राज्य मंत्री श्री पूनम चंद्राकार, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा एवं श्रीमती रूप कुमारी चौधरी, सरपंच यशवंत साहू व मिशन संचालक श्री विकास शील और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के सचिव श्री मोहम्मद कैसर अब्दुलहक एवं कलेक्टर श्री प्रभात मलिक मौजूद थे।
15 Jan 2024 03:23PM,by: Tikendra Sinha
विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूहों पीव्हीटीजी के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाभियान योजना (पीएम जनमन) के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पीएम जनमन के हितग्राहियों से चर्चा की। महासमुंद जिले में जिला पंचायत के सभाकक्ष में वर्चुअल कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव, सांसद श्री चुन्नीलाल साहू, विधायक द्वय श्री योगेश्वर राजू सिन्हा एवं श्री सम्पत अग्रवाल शामिल हुए।
15 Jan 2024 03:22PM,by: Tikendra Sinha
केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज अपने एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान राज्य में जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरुण साव, जल संसाधन मंत्री श्री केदार कश्यप, सांसद श्री सुनील सोनी, राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के मिशन संचालक श्री विकास शील, निदेशक श्री वाई.के. सिंह, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव श्री मोहम्मद कैसर अब्दुलहक और वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य के ज्यादा से ज्यादा गांवों में शत-प्रतिशत घरों में नल से पानी पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ऐसे गांवों में जहां 90 प्रतिशत से अधिक घरों में पानी पहुंचना चालू हो गया है, उन गांवों में जल्द से जल्द सभी घरों में नल से जल आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। श्री शेखावत ने इसकी हर सप्ताह समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत समूह जलप्रदाय योजनाओं के काम में तेजी लाने को कहा। उन्होंने गांव के सभी घरों में नल लगने के बाद तुरंत सर्टिफिकेशन कराकर जल आपूर्ति की व्यवस्था ग्राम पंचायत को हैंडओवर करने के निर्देश दिए।
15 Jan 2024 03:22PM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ बीजेपी के नेताओं की कल 16 जनवरी को केंद्रीय नेतृत्व के साथ दिल्ली में बैठक होने जा रही है।.इस बैठक को लेकर पूर्व मंत्री और विधायक राजेश मूणत ने बताया कि, इस बैठक में आगामी 2024 को लेकर लोकसभा चुनाव की तैयारी होगी। कल दिल्ली में होगी बीजेपी नेताओं की अहम बैठक
15 Jan 2024 01:52PM,by: Tikendra Sinha
वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास और सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज राजधानी के फॉरेस्ट कॉलोनी स्थित अपने शासकीय निवास कार्यालय का विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया। मंत्री श्री कश्यप को फारेस्ट कालोनी में बंगला नं. सी 3 एवं सी 4 आवंटित हुआ है। वन मंत्री केदार कश्यप ने अपने निवास कार्यालय का किया शुभारंभ
15 Jan 2024 01:48PM,by: Tikendra Sinha
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जरूरतमंद परिवारों के लिए जो योजनाएं तैयार करते हैं, उसका प्रभावी क्रियान्वयन भी सुनिश्चित करते हैं। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के साथ सबके प्रयास को शामिल करते हुए आगे बढ़ते हैं। उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजाति को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना लाई है। इसके माध्यम से हम इस वर्ग के समग्र विकास के लिए कार्य करेंगे। यह बात मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत तहसील बगीचा के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।
15 Jan 2024 01:46PM,by: Tikendra Sinha
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर कवर्धा जिले के भी मंदिरों और तीर्थ स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिले के जनप्रतिनिधि इन स्थानों में साफ-सफाई कर रहे है। इसी कड़ी में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जिला मुख्यालय कवर्धा के खेड़ापति हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने मंदिर परिसर की साफ-सफाई में जनप्रतिनिधियों के साथ हिस्सा भी लिया।
15 Jan 2024 01:46PM,by: Tikendra Sinha
वाणिज्य एवं उद्योग तथा श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कहा है कि योजनाओं के क्रियान्वयन में शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों की अहम भूमिका होती है। राज्य के अधिकारियों व कर्मचारी वर्ग को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। राज्य सरकार समय-समय पर इस दिशा में सार्थक पहल करेगी। इस आशय का विचार केबिनेट मंत्री श्री देवांगन द्वारा कल कोरबा के अंधरीकछार स्कूल में छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन द्वारा आयोजित नव वर्ष मिलन और अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होकर व्यक्त किया गया। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए शासकीय सेवकों के विभिन्न समस्याओं के निराकरण की दिशा में उचित कदम उठाएगी। हम संवाद सेतु स्थापित कर अधिकारियो और कर्मचारियों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलेंगे।
15 Jan 2024 01:46PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









