Tikendra Sinha

Generic placeholder image

शहर से बहुत दूर घने जंगलों में रहकर कभी घासफूस के आशियानों में, कभी बारिश तो कभी तूफानों को सहने वाले, कभी अंधेरों में साँप बिच्छू के साये में दहशत से रात काटने वाले और कभी स्वच्छ पानी सहित बीमारियों में गरीबी की वजह से उपचार के लिए तरसने वाले और जंगली जानवरों के बीच संघर्ष करने वाले पहाड़ी कोरवाओं का जीवन सदैव विषम परिस्थितियों के बीच गुजरा है। ऐसी ही संघर्ष और चुनौतियों के साथ जीवनयापन करती आई पहाड़ी कोरवा महिला मनकुंवारी बाई ने कभी सोचा भी नहीं था कि एक दिन रस्सी खींचने, अनगिनत बोझ उठाने वाले उनके परिश्रमी हाथों-सिर पर वह माइक- माइक्रोफोन भी आएगी जिससे वह देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से संवाद स्थापित कर अपनी जिंदगी के कठिन सफर को सरल बनने और जीवनशैली में आएं बदलाव को बयां कर पाएगी...। 

15 Jan 2024 10:11AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

संत कबीर दास जी के संदेश का प्रभाव से ही छत्तीसगढ़ में हमेशा प्रेम और सद्भाव का वातावरण रहा है। कबीर दास जी सामाजिक कुरूतियों पर जमकर प्रहार किया और इन कुरूतियों को दूर करने के लिए मार्ग दिखाया। उनके दिखाए गए मार्ग आज भी प्रासंगिक है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज बेमेतरा जिले के ग्राम लोलेसरा में चल रहे चार दिवसीय पंथ श्री हुज़ूर उग्रनाम साहेब स्मृति में कबीर पंथ के संत समागम मेला को सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल भी शामिल हुए। मंत्रीद्वय श्री शर्मा और श्री बघेल के साथ ही विधायक श्री दीपेश साहू और विधायक श्री ईश्वर साहू ने कबीर पंथ के गुरू श्री प्रकाश मुनिनाम साहेब का आशीर्वाद भी लिया।

15 Jan 2024 05:48AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में आयोजित किये जा रहे तातापानी महोत्सव परिसर में 400 नव युगल मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री श्री साय का स्वागत पगड़ी पहनाकर किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के द्वारा नवदम्पतियों को जीवन में नए पड़ाव के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा, प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला पोर्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री निशा नेताम सहित अन्य जन प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

15 Jan 2024 01:20AM,
by: Tikendra Sinha