दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे का कहना है, ‘यह महाराष्ट्र के लिए बड़ा मौका है कि उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रांडिंग और शोकेसिंग का मौका मिलेगा. महाराष्ट्र के लिए यह बड़ा मौका है. हमें उम्मीद है कि हम पिछली बार की तुलना में अधिक एमओयू पर हस्ताक्षर करें।
16 Jan 2024 01:29AM,by: Tikendra Sinha
जब शंकराचार्य जगद्गुरु सदानंद सरस्वती से ये सवाल किया गया कि अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के लिए शंकराचार्य क्यों नहीं जा रहे हैं। इसपर उन्होंने कहा कि इस समारोह में चारों शंकराचार्य ही नहीं जा रहे हैं। क्योंकि वहां इतनी भीड़ होने वाली है और हम लोगों के साथ भी काफी लोग जाते हैं। इसके अलावा कुछ नियम भी होते हैं कि कितने लोग किसके साथ जाएंगे। तो इसलिए वहां की व्यवस्था में अव्यवस्था ना हो उस कारण से वे अयोध्या नहीं जा रहे हैं। लेकिन सभी लोग बाद में दर्शन करने के लिए जाएंगे।
15 Jan 2024 03:23PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने आज फरसाबहार स्थित पमशाला पहुंचकर शिव जी व राधा-कृष्ण मंदिर में दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने नारियल, पान, सुपारी अर्पित कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में रुद्राक्ष पौधे का रोपण भी किया।
15 Jan 2024 03:23PM,by: Tikendra Sinha
भारत सरकार के केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत आज महासमुंद जिले के ग्राम झालखम्हरिया में विशेष पिछड़ी जनजाति कमार बस्ती पहुंचे। कमारों के बीच में पहुंचकर उन्होंने केन्द्रीय योजनाओं की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। उनके साथ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव मौजूद थे। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेने केन्द्रीय मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत कमारों के बीच जाकर उनके जीवन शैली, आजीविका सहित योजनाओं की जानकारी ली। इस बीच कमार परिवार की महिला सदस्यों ने फूल छिड़ककर उनका आत्मीय स्वागत किया।
15 Jan 2024 03:23PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









