Tikendra Sinha

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली वर्तमान छत्तीसगढ़ सरकार को आज 13 जनवरी को एक महीने पूरे हो गए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित देश भर से सोशल मीडिया यूजर्स छत्तीसगढ़ सरकार के सेवा, सुशासन और उपलब्धियों से भरे एक महीने को लेकर अपनी भावनाएं साझा करते रहे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्वीटर), फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर फोटो, वीडियो, रील आदि क्रिएटिव पोस्ट के साथ इस शानदार एक महीने की चर्चा करते रहे। छत्तीसगढ़ सरकार के एक महीने के कामकाज को लेकर लोगों खासकर युवाओं के उत्साह का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आज एक्स (ट्वीटर) पर रुसुशासन-का-एक-महीना नंबर वन ट्रेंड करता रहा। 

14 Jan 2024 08:28AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मकर संक्रांति के अवसर पर पुरखौती मुक्तांगन में भव्य पतंग उत्सव का आयोजन किया जाएगा। धर्मस्व, संस्कृति एवम पर्यटन मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया है। इसके लिए राज्य के साथ-साथ अन्य राज्यों के भी पतंगबाजों को आमंत्रित किया गया है। पतंग महोत्सव को भव्य और आकर्षक रूप देने के लिए दर्शकों और आम नागरिकों के लिए लोक कलाकारों द्वारा गीत-संगीत का भी आयोजन किया जाएगा। मंत्री ने कार्यक्रम के भव्य आयोजन को लेकर अधिकारियों को जरूरी तैयारियां करने कहा है। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति का त्योहार हमारी परंपरा के महत्वपूर्ण पर्वों में से है जब सूर्य उत्तरायण में प्रवेश करते हैं। इसके उल्लास की अभिव्यक्ति का एक तरीका पतंगबाजी भी होता है।

14 Jan 2024 08:28AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने कल देर शाम कोरबा स्थित एनटीपीसी के कावेरी भवन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास से संबंधित अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होने जिले में मनरेगा, एनआरएलएम, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, भू-अभिलेख आधुनिकीकरण,वाटरशेड, अमृत सरोवर सहित अन्य योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। केन्द्रीय मंत्री श्री सिंह ने जिले में चार, चिरौंजी, केला, पपीता उत्पादन को प्रोत्साहित करते हुए पशुपालन को बढ़ावा देने और सामाजिक वानिकी को स्थापित करते हुए पंचायतों को सशक्त बनाने की दिशा में प्रयास करने के निर्देश दिए। 

14 Jan 2024 08:27AM,
by: Tikendra Sinha