राजधानी रायपुर के एनआईटी कैम्पस में बनाए गए प्रदेश के पहले नालंदा परिसर (डिजिटल लाईब्रेरी) में पढ़ने आने वाले छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए फ्री-इंटरनेट की स्पीड डबल कर दी गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप राष्ट्रीय युवा दिवस के दिन से इंटरनेट की स्पीड बढ़ाई गई है। इंटरनेट की स्पीड बढ़ जाने से छात्र-छात्राएं अब दुगुनी स्पीड से पढ़ाई कर सकेंगे। इंटरनेट की स्पीड बढ़ाने के लिए छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया है। राजधानी के नालंदा परिसर में फ्री-इंटरनेट की स्पीड अब डबल
13 Jan 2024 03:09PM,by: Tikendra Sinha
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज रायपुर जिले के तिल्दा के प्रियदर्शनी उत्कृष्ट शासकीय विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि युवा राष्ट्र की शक्ति है। विद्यार्थियों को जीवन में सफलता के लिए लगन और ईमानदारी से मेहनत करना जरूरी है। उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेल और मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेना चाहिए ताकि उनके व्यक्तित्व का पूर्ण विकास हो सके।
13 Jan 2024 03:09PM,by: Tikendra Sinha
भारत सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रदेश भर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव के मुख्य आतिथ्य में आज मुंगेली जिले के लोरमी नगर पंचायत में भी इसका आयोजन किया गया। उन्होंने शिविर में केंद्र सरकार की योजनाओं से संबंधित विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने वहां मौजूद लोगों की समस्याओं को सुना और उनसे आवेदन भी लिए। श्री साव ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक और सामग्री का वितरण भी किया।
13 Jan 2024 03:09PM,by: Tikendra Sinha
आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि सबसे पुरानी पार्टी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होने के लिए बहाने बना रही है। वहीं उन्होंने कहा कि अयोध्या में सब कुछ शास्त्रों और मर्यादाओं के अनुसार हो रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग कह रहे हैं कि मंदिर का निर्माण अधूरा है और ऐसी स्थिति में प्राण प्रतिष्ठा नहीं करनी चाहिए तो वह गलत हैं। आचार्य ने कहा कि सब कुछ शास्त्रों के अनुसार किया गया है। कांग्रेस समारोह में शामिल न होने के लिए केवल बहाने दे रहे हैं।
13 Jan 2024 12:40PM,by: Tikendra Sinha
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने राम मंदिर को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शिवसेना यूबीटी के उद्धव ठाकरे ने हालही में कहा था कि अयोध्या में मंदिर का उद्घाटन उनके पिता का सपना था। मंदिर का उद्घाटन राष्ट्रीय गौरव का विषय था। लेकिन कोई भी राजनीतिक दल 6 दिसंबर को सदियों पुरानी मस्जिद को ध्वस्त करने के जघन्य आपराधिक कृत्य के बारे में बात नहीं कर रहा है। अब पूरी बातचीत इस बारे में है कि वे इसमें शामिल होंगे या नहीं। आपराधिक कृत्य के बारे में बात नहीं कर रहा है : ओवैसी
13 Jan 2024 12:40PM,by: Tikendra Sinha
नीतीश कुमार ने कहा कि लालू यादव जी सबसे वरिष्ठ हैं उन्हें गठबंधन का संयोजक बनाया जाना चाहिए। नीतीश कुमार ने कहा कि कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है इसलिए गठबंधन का चेयरमैन कांग्रेस के नेता को बनाना चाहिए. मैं संयोजक नहीं बनना चाहता हूं , मैं गठबंधन के बिना पद के लिए काम करूंगा। लालू यादव को बनाएं संयोजक : नीतीश कुमार
13 Jan 2024 12:40PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









