राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय को लिखे एक पत्र में अखिलेश यादव ने कहा कि वह प्राण प्रतिष्ठा के बाद दर्शन करने आएंगे। अपने खत में उन्होंने निमंत्रण मिलने के लिए धन्यवाद कहा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सकुशल संपन्न हो। वह अपने परिवार के साथ इस कार्यक्रम के बाद दर्शनार्थी बनकर आएंगे। अखिलेश यादव जाएंगे अयोध्या
14 Jan 2024 01:52AM,by: Tikendra Sinha
घरेलू कारोबारों को समय पर वीजा मिलने में आ रही दिक्कतों के बारे में अमेरिका से अपनी चिंताएं साझा करते हुए इस प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह किया है। भारतीय कारोबारों को वीजा का मुद्दा 14वीं टीपीएफ बैठक के दौरान प्रमुखता से उठाया गया। इसकी सह-अध्यक्षता अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन तेई और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने की। साथ ही भारत ने अपनी घरेलू कंपनियों को अमेरिकी सरकार के स्तर पर होने वाली खरीद प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति दिए जाने की मांग की है जो निर्यात बढ़ाने में मदद करेगा।
14 Jan 2024 01:51AM,by: Tikendra Sinha
पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में मकर संक्रांति के लिए स्नान करने गंगासागर जा रहे साधुओं पर कुछ लोगों ने हमला किया. उन्हें निर्वस्त्र कर पीटा गया. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम साधुओं को बचाकर थाने लाई और फिर वहां से उनके गंगासागर जाने की व्यवस्था की. फिलहाल, इस मामले के बाद सियासत गर्मा गई है।
13 Jan 2024 03:22PM,by: Tikendra Sinha
आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिलने उनके 10 राजा जी निवास पहुंचे। केजरीवाल के मल्लिकार्जुन खरगे के निवास पर पहुंचने के थोड़ी देर बाद राहुल गांधी भी वहां पहुंचे। अरविंद केजरीवाल की कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और राहुल से मुलाकात
13 Jan 2024 03:09PM,by: Tikendra Sinha
नीतीश कुमार पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के साथ जो कुछ हो रहा है, उससे उन्हें दुःख हो रहा है। जीतन राम मांझी ने लिखा, "जब किसी को राजा बनाने का सपना दिखाकर सेनापति बनाया जाएगा तो वह सेनापति क्यों बनेगा?" उन्होंने कहा कि जवाब तो लालू जी को देना चाहिए कि आखिर वो नीतीश कुमार के साथ ऐसा क्यों कर रहे हैं? जीतन राम ने लिखा, “अच्छा भला आदमी को सपना दिखाकर कैसा बना दिए हैं ये सब लोग।” हम बहुत दुखी हैं।
13 Jan 2024 03:09PM,by: Tikendra Sinha
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ़ में कहा कि पिछले साल पतन के गांधी मैदान में जो वादा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था, वह हमने पूरा करके दिखाया है। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार ने विश्व रिकॉर्ड बनाया है। हमने 70 दिन में 2 लाख नौकरी एक ही विभाग में दी हैं। यह काम पूरी दुनिया में कहीं नहीं हुआ है। इस काम से देश के दूसरे राज्यों को सीखना चाहिए।
13 Jan 2024 03:09PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने सौजन्य मुलाक़ात की। मुख्यमंत्री ने मंत्री श्री गिरिराज सिंह का स्वागत कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य की भौगोलिक, सांस्कृतिक विशेषताओं, विकसित भारत संकल्प यात्रा एवं शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में संक्षिप्त चर्चा की, इस दौरान उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, विधायक श्री ईश्वर साहू और विधायक श्री सुशांत शुक्ला भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री साय से केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने की मुलाकात*
13 Jan 2024 03:09PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









