प्रशासन के निर्देश पर सभी शहरों में निगम का बुल्डोजर सरपट दौड़ रहा है। इसी कड़ी में रविवार सुबह भी भिलाई सुपेला के संडे मार्केट में कार्रवाई की गई है। यहां अवैध कब्जा कर संचालित की जा रही दुकानों पर कार्रवाई की गई। सुपेला के संडे मार्केट में चला प्रशासन का बुल्डोजर
31 Dec 2023 08:51AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ जिले के कापू निवासी प्रतिष्ठित समाजसेवी स्व.श्री महादेव प्रसाद शर्मा के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार जनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्वर्गीय श्री शर्मा स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव के साथ जनजाति समुदाय के कल्याण उत्थान की दिशा में सदैव कार्यरत रहे। उन्होंने रायगढ़ जिले में जनजाति लोगों के विकास के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य किया। उनके यशस्वी जीवन से हम सब ने प्रेरणा ली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय शर्मा के परिवार से उनके आत्मीय संबंध रहे हैं। इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति ईश्वर शर्मा परिवार को प्रदान करें।
31 Dec 2023 06:24AM,by: Tikendra Sinha

मंत्रीगणों को विभागों के आबंटन के पश्चात आज मंत्रिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी मोदी जी की गारंटी पूरा करने पूरे मनोयोग से जुट जाएं। प्रदेश की जनता ने हम पर भरोसा जताया है। इस भरोसे को पूरा करने के लिए हम सब संकल्पबद्ध होकर कड़ी मेहनत से कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा ध्येय वाक्य है सुशासन का सूर्याेदय, इसे चरितार्थ करना है। अगले पांच सालों में मोदी जी द्वारा दी गई सारी गारंटी पूरी करनी है। पूरी पारदर्शिता के साथ आम जनता को इसका लाभ देना है। मोदी जी की गारंटी समाज के सभी वर्गों से संबंधित है और आपको सुनिश्चित करना है कि उनकी गारंटी का जमीनी क्रियान्वयन बेहतर तरीके से होता रहे।
31 Dec 2023 06:23AM,by: Tikendra Sinha
उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव 31 दिसम्बर को बेमेतरा और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के प्रवास पर जाएंगे। वे 31 दिसम्बर को बिलासपुर से सवेरे आठ बजे सड़क मार्ग से रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे दस बजे रायपुर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 12 बजे बेमेतरा के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर डेढ़ बजे बेमेतरा में साहू समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में शामिल होंगे।
31 Dec 2023 06:23AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य