Tikendra Sinha

Generic placeholder image

राजधानी रायपुर स्थित नालंदा परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की छत्तीसगढ़ से जुड़ी स्मृतियों तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित होते छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को दर्शाने के लिए जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई है। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के अवसर पर किया था। इस मौके पर अटल जी के व्यक्तित्व पर आधारित डॉक्युमेंट्री फ़िल्म का प्रदर्शन किया जा रहा है। ज्ञात हो कि अटलबिहारी बाजपेयी ने अपने प्रधानमंत्री काल के दौरान ,प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना लागू कर गांवों को सड़कों से जोड़ने रोड कनेक्टिविटी बढ़ाई।

30 Dec 2023 10:20AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ जिले के अंतिम छोर पर लैलूंगा के भुइंयापानी में बिरहोर परिवारों से मुलाकात के लिए पहुंचे थे। यहां उन्होंने सभी का हाल चाल जाना। मुख्यमंत्री श्री साय से मुलाकात करने बिरहोर परिवार के बच्चे भी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान बच्चों को उपहार दिया और उनसे भी बातें की। इस दौरान नन्ही अंजू बिरहोर से जब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पूछा कि बड़ी होकर क्या बनोगी, अंजू ने मुस्कान के साथ कहा कि मैं स्कूल की मैडम बनूंगी, मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा शाबाश!। उन्होंने बच्ची के पिता से कहा कि बिटिया को खूब पढ़ाए। शासन की योजनाओं का लाभ भी बच्ची को पढ़ाई में मिलेगा। जब बिरहोर बच्ची ने दिल जीत लिया मुख्यमंत्री का

30 Dec 2023 10:20AM,
by: Tikendra Sinha