Tikendra Sinha

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री बनने के पश्चात पहली बार अपने गृह ग्राम बगिया आए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने आज बंदरचुवा के पास तुर्री गांव पहुंचकर कुल देवता का दर्शन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कुलदेवता को गुड़, नारियल, पान, सुपाड़ी अर्पित कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर स्थल में गांव के पुजारी ने मुख्यमंत्री को विधि विधान से पूजा पाठ कराया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पूर्वजों के आशीर्वाद से ही शुभ कार्य संपन्न होते हैं। आज तुर्री में अपने कुलदेवता का आशीर्वाद लेकर प्रदेश की खुशहाली और जनहित में निरंतर कार्य करूंगा।

29 Dec 2023 09:28AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ जिला तहसील लैलूंगा के भुईयापानी ग्राम में गुरुबाबा स्व. श्री धनपती पंडा द्वारा स्थापित भगवान शिव और बजरंगबली के दर्शन के लिए पहुंचे और पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने भगवान शिव और बजरंगबली से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और ख़ुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर आगमन पर भुईयापानी ग्राम के लीला पार्टी के सदस्यों द्वारा ढोलक, शंख और मंजीरा बजाते हुवे अपने मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। मंदिर परिसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशलया मुख्यमंत्री अपनी धर्मपत्नी के साथ पहुंचे मंदिर, लगाई परिक्रमा

29 Dec 2023 09:28AM,
by: Tikendra Sinha