मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज मंत्रालय महानदी भवन स्थित उनके कार्यालय में मंत्रिमंडल के नवनियुक्त सदस्यों ने मुलाकात की । मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त मंत्रियों को पुष्पगुच्छ भेंटकर व मिठाई खिला कर बधाई दी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री द्वय श्री अरुण साव व श्री विजय शर्मा, श्री रामविचार नेताम, श्री बृजमोहन अग्रवाल, श्री दयालदास बघेल, श्री केदार कश्यप, श्री लखनलाल देवांगन, श्री श्यामबिहारी जायसवाल, श्री ओपी चौधरी, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, श्री टंकराम वर्मा, उपस्थित रहे। मंत्रियो से मिलें मुख्यमंत्री साय
22 Dec 2023 09:52AM,by: Tikendra Sinha
कोरोना वायरस से निपटने से जुड़ी तैयारियों के संबंध में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 4 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के कलेक्टर, नगरीय निकाय अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की बैठक लेंगे। इसमें प्रदेश में कोरोना वायरस को लेकर किये जाने वाले एहतियात के संबंध में समीक्षा की जाएगी। मुख्यमंत्री ने बुलाई कलेक्टरों और स्वास्थ्य अफसरों की बैठक
22 Dec 2023 08:32AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण हो गया। साय मंत्रिमंडल में अभी 9 विधायक मंत्री पद की शपथ ली। 5 पहली बार मंत्री बने। इनमें टंक राम वर्मा, ओपी चौधरी, लखन लाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल और लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हैं। साय कैबिनेट का हुआ विस्तार
22 Dec 2023 08:32AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर 3100 रुपये प्रति क्विंटल, प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी का आदेश जारी होने से छत्तीसगढ़ के किसान खुशी से झूम उठे। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर अमल शुरू होने पर भारतीय किसान यूनियन छत्तीसगढ़ ने राज्य अतिथि गृह पहुना में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आत्मीय अभिनंदन करते हुए कहा कि किसानों को राज्य में किसान हितैषी सरकार के गठन की प्रतीक्षा थी। किसानों की सरकार के मुखिया श्री विष्णुदेव साय ने बहुत ही अल्प समय में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की बड़ी गारंटियां पूरी कर दी हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गठित छत्तीसगढ़ राज्य की नई सरकार किसानों के भरोसे का सम्मान कर रही है।
22 Dec 2023 07:10AM,by: Tikendra Sinha
रोजगार की तलाश में आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम गए,जशपुर निवासी प्रवासी मजदूर की संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु हो गई। मृतक के शव को गृहग्राम तक लाने के लिए,मृतक के परिजनों द्वारा सहायता मांगे जाने पर,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर,प्रशासन ने पहल की। जानकारी के अनुसार,जिले के फरसाबहार ब्लाक के पुरईनबंध निवासी मृतक नरसिंह पैंकरा,अपने दो साथियों के साथ रोजगार की तलाश में विशाखापट्टनम गया था। मृतक के साथियों ने बताया कि नरसिंह पैंकरा का शव दो दिन पहले,विशाखापट्टनम के अंगोल मे रेल पटरी के बीच में,रेल्वे पुलिस ने बरामद किया था। मृतक का शव बरामद होने के बाद,उसके साथियों के सामने शव को विशाखापट्टनम से पुरईनबंध लाने की समस्या खड़ी हो गई। ऐसे में,मृतक के परिजनो ने सहायता के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से गुहार लगाई थी। मुख्यमंत्री साय ने पहल करते हुए,मृतक के शव को अंगोल से पुरईनबंध लाने के लिए वाहन की तत्काल व्यवस्था करने का निर्देश अधिकारियों को दिया था। अंगोल में शव वाहन की व्यवस्था होने पर,मृतक का शव गुरूवार को गृहग्राम पुरईनबंध पहुंचा। यहां मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। संवेदनशीलता दिखाते हुए,सहायता के लिए मृतक के स्वजनों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कलेक्टर रवि मित्तल का आभार जताया है। मुख्यमंत्री की पहल से मृतक नरसिंह के परिजनों को मिली राहत
22 Dec 2023 07:10AM,by: Tikendra Sinha
लक्ष्मी राजवाड़े ने मंत्री पद की शपथ ली. लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा- बीजेपी ने मेरे जैसे छोटे पार्टी कार्यकर्ता को मौका दिया है. मुझे खुशी है कि मैं सिर्फ भटगांव विधानसभा क्षेत्र का ही नहीं बल्कि पूरे राज्य का प्रतिनिधित्व करूंग। लक्ष्मी राजवाड़े ने ली मंत्री पद की शपथ
22 Dec 2023 07:10AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








