Tikendra Sinha

Generic placeholder image

केजरीवाल पर भड़कते हुए भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा कि 2 नवंबर को ED ने शराब नीति घोटाले के सिलसिले में अरविंद केजरीवाल को समन किया था। हाल-फिलहाल में हमने दो घोटाले देखे हैं। मैं पहले ही कह चुका हूं कि INDI गठबंधन को जोड़ने वाला फेविकोल शराब है। 350 करोड़ रुपये से अधिक नकदी की गिनती की गई थी और वो शराब का पैसा था जो कांग्रेस सांसद धीरज साहू के आवास से निकला था। उन्होंने कहा कि जहां तक केजरीवाल के शराब मामले का हिसाब-किताब है तो अभी तक गिनती जारी है। फिर भी अरविंद केजरीवाल की बेशर्मी को देखिए, आज भी भाग गए जैसे वे 2 नवंबर को भागे थे। बेशर्मी से भाग रहे हैं केजरीवाल : भाजपा

21 Dec 2023 01:22PM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में वरिष्ठ इतिहासकार आचार्य रमेन्द्रनाथ मिश्र ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और वरिष्ठ साहित्यकार पंडित सुंदरलाल शर्मा की जयंती के अवसर पर आचार्य श्री मिश्र द्वारा पुनः संपादित एवं संयोजित श्री कृष्ण जन्मस्थान समाचार पत्र नामक पुस्तक का विमोचन किया। गौरतलब है कि सामाजिक परिवर्तन के प्रणेता रहे पंडित सुंदरलाल शर्मा ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान 1922-23 में जेल से हस्तलिखित श्री कृष्ण जन्म स्थान समाचार पत्र निकाला था। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ इतिहासकार आचार्य रमेन्द्रनाथ मिश्र ने श्री कृष्ण जन्मस्थान समाचार पत्र को किताब के रूप में संकलित एवं संयोजित किया है। 

21 Dec 2023 08:29AM,
by: Tikendra Sinha