कांग्रेस सांसद धीरज साहू ने कहा कि आज जो हो रहा है वह मुझे दुखी करता है। मैं स्वीकार कर सकता हूं कि जो पैसा बरामद किया गया है वह मेरी फर्म का है। जो नकदी बरामद की गई है वह मेरी शराब फर्मों से संबंधित है, यह शराब की बिक्री से हुई है। जो पैसा बरामद किया गया है वह मेरी फर्म का है : धीरज साहू
16 Dec 2023 01:35AM,by: Tikendra Sinha
राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने अपना पद संभाल लिया है। शपथ ग्रहण करने के एक दिन बाद ही नए सीएम ने ताबड़तोड़ फैसले लिए हैं। राजस्थान में अपराध पर लगाम लगाने के लिए मुख्यमंत्री ने कई घोषणाएं की हैं। सीएम ने पेपर लीक मामले में SIT गठन के लिए मंजूरी दे दी है। वहीं, गैंगस्टरो के खिलाफ एंटी गैंगस्टर टास्क फ़ोर्स का गठन भी किया गया है। पद संभालते ही एक्शन में आए सीएम भजन लाल
16 Dec 2023 01:34AM,by: Tikendra Sinha
सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग वाराणसी के दौरे पर थे। उन्होंने कहा कि यह मेरी वाराणसी की यात्रा है। उत्तर प्रदेश बहुत बदल गया है, यहां हर दिन लाखों पर्यटक आते हैं। अगर पर्यटक यहां नियमित रूप से आते हैं, तो इसका मतलब है कि राज्य में कानून-व्यवस्था ठीक है। सीएम तमांग ने कहा कि 2014 में पीएम मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से पूर्वोत्तर में भी काफी विकास हुआ है, एक परिवर्तन हुआ है। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने बताया कि हमने भी यूपी के सीएम से अयोध्या में एक छोटा सा प्लॉट आवंटित करने का अनुरोध किया है। हम वहां पर्यटन की दृष्टि से एक गेस्ट हाउस बनाएंगे।
16 Dec 2023 01:34AM,by: Tikendra Sinha
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार की मनोस्थिति पर भी सवाल उठा दिया। उन्होंने कहा- "हर कोई जानता है कि नीतीश अपना होश खो चुके हैं। उन्हें मनोवैज्ञानिक उपचार की जरूरत है और उन्हें बिहार को छोड़ देना चाहिए। राज्य फिर से 'जंगल-राज' की ओर बढ़ रहे हैं। हर दिन अपराध हो रहा है। आज कोर्ट के अंदर एक घटना हुई। उन्हें रिटायर हो जाना चाहिए, नहीं तो वे ऐसे बयान देते रहेंगे और बिहार को शर्मसार करते रहेंगे।"
16 Dec 2023 01:34AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









