असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले की बरसी पर मृतकों और शहीद जवानों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुखदायी दिन है। साथ ही उन्होंने कहा कि जो करना था वो हम नहीं कर पाए। अगर उस समय मनमोहन सिंह की जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होते तो शायद उसी समय हिसाब बराबर हो जाता। ये हमारा दुख है कि इतना बड़ा हमला हुआ और उस समय हमें जो करना था वो कर नहीं पाए।
26 Nov 2023 12:01PM,by: Tikendra Sinha
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि 7 नवंबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भाजपा के महतारी वंदन योजना के खिलाफ निर्वाचन पदाधिकारी को शिकायत की थी। लेकिन उस पर अब तक कार्यवाही नहीं होने के कारण प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेन्दू ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से शिकायत दर्ज करा 7 नवंबर की शिकायत पर तत्काल कार्यवाही की मांग की है। कांग्रेस ने की महतारी वंदन योजना अभियान पर कार्रवाई की मांग
26 Nov 2023 08:26AM,by: Tikendra Sinha
आज मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर से छत्तीसगढ़ की जिक्र किया। पीएम ने छत्तीसगढ़ के जगदलपुर के रुमेला का जिक्र करते हुए बताया की रूमेला जी ने छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक गाँव के मेले में भजिया का स्वाद लेती महिलाओं की फोटो भेजी थी। इसे भी पुरस्कृत किया गया। पीएम मोदी ने किया जगदलपुर की रूमेला का जिक्र
26 Nov 2023 08:26AM,by: Tikendra Sinha
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केरल की वामपंथी सरकार के इन आरोपों को खारिज किया कि राज्य को धन आवंटन में लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार बिना देरी किए केरल को आवश्यक धनराशि तुरंत भेजती है। विभिन्न श्रेणियों के तहत धन जारी नहीं करने के वामपंथी सरकार के आरोपों का जवाब देते हुए उन्होंने यह बात कही।साथ ही उन्होंने कहा कि आवश्यक मानदंडों को पूरा करने में राज्य सरकार की विफलता के कारण यह धन जारी नहीं किया जा सका। सीतारमण ने केरल की उपेक्षा के दावों को किया खारिज
26 Nov 2023 02:55AM,by: Tikendra Sinha
केरल के कोच्चि में एक म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान मची भगदड़ में 4 छात्रों की मौत हो गई तो वहीं, कई छात्र घायल हो गए हैं। मृतकों में दो छात्राएं भी शामिल हैं, तो वहीं दो छात्राओं की हालत गम्भीर बनी हुई है। घायलों को कलमाशेरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां अभी तक 46 स्टूडेंट्स का इलाज चल रहा है।
26 Nov 2023 02:55AM,by: Tikendra Sinha
राहुल गांधी ने तेलंगाना में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए सूबे की बीआरएस सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा ‘केसीआर पूछ रहे हैं कि कांग्रेस ने किया क्या है। केसीआरजिस स्कूल में आपने पढ़ाई की और जिस कॉलेज में आपने पढ़ाई की, उनका निर्माण कांग्रेस पार्टी ने किया था। जिस हवाई अड्डे से आपका विमान उड़ान भरता है वह कांग्रेस द्वारा बनाया गया था। बाहरी रिंग रोड, जिस पर आपके वाहन चल रहे हैं, कांग्रेस द्वारा बनाया गया था। जिस स्कूल में आप पढ़े, उसे कांग्रेस ने बनाया : राहुल गांधी
26 Nov 2023 02:55AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









