उत्तराखंड के उत्तरकाशी में 14 दिनों से 41 जिंदगियां जीवन-मौत से संघर्ष कर रही हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन में हो रही देरी से उनके परिवार वालों की चिंता बढ़ती जा रही है। ऐसे में भारतीय दूरसंचार निगम लिमिटेड ने पहल करते हुए मजदूरों को उनके परिवारों से बात कराने के लिए लैंडलाइन फोन का इंतजाम किया है। इसके जरिए मजदूरों के परिवार फंसे हुए परिजनों से बात कर उनका हाल ले सकेंगे। सुरंग में फ़ेस मज़दूर कर सकेंगे अपने परिवार से बात
26 Nov 2023 02:55AM,by: Tikendra Sinha
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दावा किया है कि उसने पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल के बंगले पर फायरिंग की। फेसबुक पर लॉरेंस बिश्नोई नाम की एक आईडी से पोस्ट कर इसकी जानकारी दी गई है। सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया है कि कनाडा स्थित गिप्पी ग्रेवाल के बंगले पर फायरिंग की गई है।
26 Nov 2023 02:55AM,by: Tikendra Sinha
योगी सरकार ने अब यूपी की विधानसभा के नियमों में बदलाव किया है जिसके बाद विधानसभा के सदस्य सत्र के दौरान सदन के अंदर मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेंगे। उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत 28 नवंबर से होगी और यह सत्र नये नियमों के तहत संचालित होगा। इन्हीं नियमों के अंतर्गत अब सदस्यों को सदन में मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
26 Nov 2023 02:55AM,by: Tikendra Sinha
नेशनल डिसास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के सदस्य ले. जनरल सैय्यद अता हसनैन ने राजधानी दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही। उन्होंने कहा कि राहत की बात ये है कि जो भी श्रमिक वहां फंसे हुए हैं उनसे बात हो रही है। वे लोग ठीक हैं। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन में कुछ अड़चने आ गई हैं। हम मलबे में 62 मीटर तक जाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन मशीन 47 मीटर के बाद रुक गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन में कुछ अड़चने आ गई हैं : जनरल सैय्यद अता हसनैन
25 Nov 2023 02:30PM,by: Tikendra Sinha
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘‘पनौती’’ संबंधी टिप्पणी को ‘शर्मनाक’ करार देते हुए कहा कि लोग आगामी विधानसभा चुनावों में इसका करारा जवाब देंगे। शाह ने कहा, ‘‘देश के किसी भी राज्य में प्रधानमंत्री के बारे में जब भी अनुचित भाषा का इस्तेमाल किया गया, लोगों ने उसका करारा जवाब दिया है। मुझे भरोसा है कि तेलंगाना के मतदाता इस तरह की शर्मनाक भाषा के इस्तेमाल का मतदान के जरिए उचित जवाब देंगे।’’
25 Nov 2023 02:28PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









