आवास न्याय योजना का विरोध भाजपा की गरीब विरोधी सोच को उजागर करता है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के 7 लाख आवासहीनों को जबरिया रोक रखा है। उनको स्वीकृति नहीं दी जा रही थी, भाजपा की उसी गरीब विरोधी सोच के कारण भूपेश सरकार ने आवास न्याय योजना शुरू किया हैं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से बार- बार आग्रह किया कि छत्तीसगढ़ के लोगों के आवास की स्वीकृति दिया जाये लेकिन प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के लोगों की मांग को नही माना तब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने दम पर गरीबों के लिये योजना शुरू किया। इस योजना में 2011 की सर्वे सूची के अलावा 47000 नये लोगों को भी आर्थिक गणना करवा कर जोड़ा गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के हाथों आवास न्याय योजना की 1700 करोड़ की पहली किश्त 7 लाख आवासहीनों के खातों में पहुंच गयी।
25 Sep 2023 01:28PM,by: Tikendra Sinha
मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने कहा है कि सड़क दुर्घटनाओं में घायलों के त्वरित उपचार की व्यवस्था एवं सहायता सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने यह निर्देश आज यहां मंत्रालय में सड़क सुरक्षा परिदृश्य की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए सुरक्षित यातायात व्यवस्था सहित इसके लिए प्रभावी कार्ययोजना के तहत आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। मुख्य सचिव ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग और राजमार्गों के आस-पास स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सा व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की। मुख्य सचिव ने यातायात शिक्षा एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए भी सभी जरूरी कार्य करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। सड़क दुर्घटनाओं में घायलों का हो त्वरित उपचार: मुख्य सचिव
25 Sep 2023 01:23PM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ सरकार की महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) योजना अंतर्गत नारी शक्ति समिति गनियारी की प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं के लिए गारमेंट फैक्ट्री का शुभारंभ सांसद श्री राहुल गांधी एवं मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किया। महिलाएं इन हाई स्पीड इलेक्ट्रॉनिक सिलाई मशीन से समय की बचत और उत्पाद में वृद्धि करके अपनी कमाई में वृद्धि कर सकेंगी। नारी शक्ति समूह की महिलाओं ने सांसद श्री राहुल गांधी को गारमेंट फैक्ट्री में बना कोट और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को गारमेंट फैक्ट्री में बना कुर्ता पैजामा भी भेंट किया।
25 Sep 2023 01:23PM,by: Tikendra Sinha
सांसद श्री राहुल गांधी ने कहा है कि जातिगत जनगणना हिंदुस्तान का एक्सरे है। जिस तरह एक्सरे के उपयोग से हम शरीर के बारे में जान सकते हैं और खामियां जानकर उसे दुरूस्त कर सकते हैं उसी प्रकार से जातिगत जनगणना के आंकड़ों से हम सभी वर्गों के विकास के लिए बेहतर रणऩीति बना सकते हैं। सांसद श्री राहुल गांधी आज बिलासपुर के परसदा में आयोजित आवास न्याय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सांसद श्री राहुल गांधी और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर ’छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना’ का शुभारंभ किया।
25 Sep 2023 01:23PM,by: Tikendra Sinha
कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी बिलासपुर सभा के बाद इंटरसिटी एक्सप्रेस से राजधानी रायपुर के लिए रवाना हुए। उनके साथ ट्रेन में कांग्रेस के नेता भी मौजूद रहे। सीएम भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा, मोहन मरकाम और छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज भी ट्रेन में सफर करते नजर आए।
25 Sep 2023 12:28PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









