आयुष्मान भारत योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ को तीन पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। बड़े राज्यों की श्रेणी में छत्तीसगढ़ को योजना के तहत सेवाएं प्रदान करने में लैंगिक समानता, राज्य को आबंटित राशि के शत-प्रतिशत उपयोग और राज्य के 90 प्रतिशत से अधिक परिवारों में कम से कम एक आयुष्मान कार्ड के लिए पुरस्कृत किया गया है। संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं एवं स्टेट नोडल एजेंसी के सीईओ श्री जयप्रकाश मौर्य ने आज नई दिल्ली में आयोजित आरोग्य मंथन कार्यक्रम में प्रदेश की ओर से ये पुरस्कार ग्रहण किए। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री एस.पी. सिंह बघेल ने कार्यक्रम में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्यों को सम्मानित किया। आयुष्मान भारत योजना में छत्तीसगढ़ को मिले तीन पुरस्कार
26 Sep 2023 01:31AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ के वनांचल स्थित आकर्षक अभ्यारण्य बारनवापारा और उसके आस-पास के ग्रामीणों सहित पर्यटकों के लिए मोबाईल कनेक्टिविटी की अब अच्छी सुविधा उपलब्ध हो गई है। गौरतलब है कि विगत दिवस मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सोनाखान में भेंट-मुलाकात के दौरान बारनवापारा वनांचल के ग्रामीणों की मांग पर वहां शीघ्र मोबाईल नेटवर्क चालू करने की घोषण की गई थी।
26 Sep 2023 01:31AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 26 सितंबर को विडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से कबीरधाम जिले में 141 करोड़ रूपए की लागत से प्रदेश का पहला गन्ना आधारित एथेनॉल प्लांट का भी लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा जिले के विकास के लिए 355 करोड़ 49 लाख 94 हजार रूपए के 133 कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया जाएगा। इनमें 154 करोड़ 69 लाख 02 हजार रूपए की लागत से 50 कार्याें का लोकार्पण और 200 करोड़ 80 लाख 92 हजार रूपए के 83 कार्यों का शिलान्यास शामिल है। इस अवसर पर वन मंत्री श्री अकबर इस वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
26 Sep 2023 01:30AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में उनके रायपुर निवास कार्यालय में 26 सितम्बर को सुबह 11 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई है। मुख्यमंत्री श्री बघेल मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद दोपहर 12.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा बेमेतरा और कोरिया जिले के चिटफंड निवेशकों को राशि का अंतरण करेंगे। मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा विभिन्न जिलों में विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी करेंगे।
26 Sep 2023 01:30AM,by: Tikendra Sinha
आवास न्याय योजना का विरोध भाजपा की गरीब विरोधी सोच को उजागर करता है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के 7 लाख आवासहीनों को जबरिया रोक रखा है। उनको स्वीकृति नहीं दी जा रही थी, भाजपा की उसी गरीब विरोधी सोच के कारण भूपेश सरकार ने आवास न्याय योजना शुरू किया हैं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से बार- बार आग्रह किया कि छत्तीसगढ़ के लोगों के आवास की स्वीकृति दिया जाये लेकिन प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के लोगों की मांग को नही माना तब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने दम पर गरीबों के लिये योजना शुरू किया। इस योजना में 2011 की सर्वे सूची के अलावा 47000 नये लोगों को भी आर्थिक गणना करवा कर जोड़ा गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के हाथों आवास न्याय योजना की 1000 करोड़ की पहली किश्त 7 लाख आवासहीनों के खातों में पहुंच गयी।
25 Sep 2023 01:42PM,by: Tikendra Sinha
कुछ भाजपा नेताओं और भाजपा समर्थित अधिवक्ताओं द्वारा कांग्रेस के जनघोषणा पत्र का लेकर अदालत मे दायर किये गये परिवाद को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा का बौखलाहट बताया है कांग्रेस ने जो कहा वह किया है कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र के 95 प्रतिशत से अधिक वायदों को पूरा किया है तथा जो वायदा नही किया था उससे दो कदम आगे बढ़कर कांग्रेस सरकार ने 51 से अधिक योजनायें बनाकर राज्य के लोगों के जीवन स्तर में परिवर्तन लाने का काम किया है। भाजपा पहले कांग्रेस के घोषणापत्र को लेकर जनता में भ्रम फैलाने में लगी थी जब उसमें सफलता नही मिली तब वे अदालत में जाकर नया भ्रम फैला रही हैं कांग्रेस अदालत में भी भाजपा को बेनकाब करेगी। घोषणा पत्र पर परिवाद भाजपा की बौखलाहट- कांग्रेस
25 Sep 2023 01:37PM,by: Tikendra Sinha
पीएम आवास योजना में जो हिन्दुस्तान सरकार की जिम्मेदारी है। उसमें अभी हिन्दुस्तान की सरकार ने जो छत्तीसगढ़ को पैसा देना था वो नहीं दिया है। और 7 लाख लोगों को जो आवास दिल्ली के सरकार के पैसे से मिलना था वो नहीं मिला। उनके लिये भी आज छत्तीसगढ़ की सरकार पैसा दे रही है। बहुत बार छत्तीसगढ़ की सरकार ने दिल्ली की सरकार के रेक्वेस्ट किया आप की जो जिम्मेदारी है उसे पूरा कीजिये मगर दिल्ली की सरकार अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाती है। आज तक़रीबन 1200 करोड़ रूपये रिमोट कंट्रोल से आपके खाते में गया है, और अगले 5 साल के अंदर 9500 करोड़ रूपये रिमोट कंट्रोल से आप के खातों में डालने जा रही है।
25 Sep 2023 01:37PM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के परिवर्तन यात्रा पर तंज कसते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि केंद्रीय मंत्रियों और राष्ट्रीय पदाधिकारियों के सहारे निकल गई भाजपा की चुनावी यात्रा विगत 13 दिनों से भीड़ के लिए तरस रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव, केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप, सांसद चुन्नी लाल और पूर्व सांसद चंदूलाल की कल गरियाबंद की सभा में तो हालत यह थी कि गांधी चौक का मैदान 10 प्रतिशत भी नहीं भर पाया, जो कुर्सियां लगाई गई थी वह भी खाली रह गई। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व भी अब मान चुका है कि छत्तीसगढ़ में भूपेश पर भरोसे की सरकार का परिवर्तन नामुमकिन है, और यही कारण है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लगातार दो-दो बार अपना दौरा निरस्त कर दिया। जनता के बीच लगातार नाकारे जाने से भाजपा नेता हताशा और निराशा के दौर से गुजर रहे हैं, इसी के चलते गरियाबंद की सभा में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव छत्तीसगढ़ की जनता और छत्तीसगढ़ की संस्कृति का अपमान कर गए। अरुण साव ने भरी सभा में कहा कि बोरेबासी वाली सरकार को बदलना है, भौरा, बाटी खेलने, गेड़ी चढ़ने वाली सरकार को बदलना है। सार्वजनिक मंच पर इनके वक्तव्यों से यह प्रमाणित होता है कि 15 साल छत्तीसगढ़िया जनता और छत्तीसगढ़ी संस्कृति को हिकारत भरी नजरों से देखने वाले भाजपाइयों के मन में आज भी छत्तीसगढ़िया जनता, छत्तीसगढ़ी प्रथा, परंपरा, खानपान, रीति रिवाज, और तीज त्यौहार के प्रति कितनी नफरत है।
25 Sep 2023 01:29PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









