इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के कृषक सभागार में आज उच्च शिक्षा विभाग के तहत संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2022-23 के राज्य स्तरीय सेवा योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यक्रम अधिकारी, संस्था एवं स्वयंसेवकों को पुरस्कार राशि के तौर पर कुल मिलाकर 3 लाख रूपए की चेक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। समारोह में छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा, उच्च शिक्षा विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति डॉ. आर.एस.कुरिल विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना 24 सितंबर 1969 को हुआ था। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत लगभग एक लाख 4 हजार स्वयंसेवक जुड़े है। राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह आयोजित
25 Sep 2023 02:05AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर आवास योजना के प्रदेश के पात्र हितग्राहियों को आवास निर्माण के लिए सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा ‘‘मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास न्याय योजना‘‘ प्रारंभ की जा रही है। इस योजना में ऐसे हितग्राही शामिल हैं, जिन्हें आवास की आवश्यकता तो है, किन्तु वर्ष 2011 की सर्वे सूची के अनुसार योजना के लिए पात्रता नहीं रखते हैं। चूंकि भारत सरकार द्वारा सामाजिक आर्थिक एवं जातिगत जनगणना 12 वर्ष पूर्व संपादित की गई थी। वर्तमान में कई परिवार ऐसे हैं, जिनके जीवन स्तर में सुधार होने के कारण आवास की पात्रता नहीं रखते तथा कुछ ऐसे भी परिवार हैं, जिन्हें आवास की आवश्यकता तो है, किन्तु वर्ष 2011 के उक्त सर्वे सूची अनुसार पात्रता नहीं रखते हैं।
25 Sep 2023 02:05AM,by: Tikendra Sinha
लोकसभा सांसद श्री राहुल गांधी 25 सितम्बर को दोपहर 12 बजे बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम परसदा (सकरी) में आयोजित ‘‘आवास न्याय सम्मेलन‘‘ में ‘‘छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना‘‘ का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर सांसद श्री गांधी और मुख्यमंत्री श्री बघेल ‘‘छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना‘‘ एवं ‘‘प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना‘‘ के 1,30,000 हितग्राहियों को 25-25 हज़ार रूपए की प्रथम किस्त की राशि का वितरण, ‘‘मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना‘‘ के 500 हितग्राहियों को एक-एक लाख रुपए के मान से 5 करोड़ की राशि का वितरण करेंगे। श्री गांधी और श्री बघेल सम्मेलन में बिलासपुर जिले के लिए 524.33 करोड़ रुपए की लागत वाले 185 विकास व निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे तथा चयनित 2594 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।
25 Sep 2023 02:05AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज सुकमा जिले के छिंदगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में 273 करोड़ रूपए की लागत वाले 137 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर सुकमा वासियों को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने आमसभा में छिंदगढ़ में रेस्ट हाउस और तालनार में 30 बिस्तर वाले अस्पताल निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने आमजनों की सुविधाओं में वृद्धि करते हुए पोरदेम मार्ग में पुलिया निर्माण, मनकापाल से पुसेर मार्ग स्थित मलगेर नदी में पुलिया निर्माण, हम्मीरगढ़ से लिटीरास के बीच बारू नदी में पुलिया निर्माण, सुकमा जिले के मनकापाल, किस्टाराम, जगरगुंडा, बस्तर जिले के पोटानार, धुरागांव गूमड़पाल में धान खरीदी केंद्र के निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने रोकेल से पेदारास के मध्य बारू नदी पर पुलिया निर्माण और केरलापाल से पोंगा भेज्जी मार्ग स्थित रेवड़ी नाला में पुलिया निर्माण की भी घोषणा की।
25 Sep 2023 02:05AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज सुकमा जिले के छिंदगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में 273.28 करोड़ रूपये की लागत के 137 विकास कार्याें का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। इनमें 254.10 करोड़ रूपये की लागत के 118 कार्यो का भूमिपूजन और 19.18 करोड़ रूपये के 19 कार्यो का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत कुल 257 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, रोजगार नियुक्ति पत्र, आर्थिक सहायता राशि का चेक और सामाग्री का वितरण किया।
25 Sep 2023 02:04AM,by: Tikendra Sinha
यूनाइटेड हिंदू फ्रंट ने कनाडा के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो के खिलाफ़ प्रदर्शन किया और कहा कि अगर वह "भारत विरोधी खालिस्तानियों" का समर्थन करते हैं तो वे कनाडा के एक हिस्से को तोड़कर एक नया खालिस्तान देश बनाएं। हिंदू संगठन ने जस्टिन ट्रूडो के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
25 Sep 2023 01:10AM,by: Tikendra Sinha
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के हरसूद में पंडित धीरेंद्र शास्त्री की दो दिवसीय कथा चल रही है। इस दौरान बाबा बागेश्वर ने आह्वान किया किया कि तुम हमारा साथ दो... हम मिलकर तुम्हें हिंदू राष्ट्र देंगे। पंडित धीरेंद्र शास्त्री अपनी कथाओं में हिंदू राष्ट्र का आह्वान करते रहते हैं। हमारा साथ दो, हम हिंदू राष्ट्र देंगे : पंडित धीरेंद्र शास्त्री
25 Sep 2023 01:10AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









