Tikendra Sinha

Generic placeholder image

महिलाओं तथा बच्चों के पोषण एवं टीकाकरण हेतु प्रदेश भर में संचालित 46 हजार से अधिक आंगनबाड़ी केन्द्रों में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को मानदेय वृद्धि के बाद एक और बड़ी सौगात मिली है। राज्य सरकार द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवानिवृत्ति की आयु 62 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष कर दिया गया है। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों पर आंगनबाड़ी सहायिकाओं से पदपूर्ति को 25 प्रतिशत को बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया गया है। साथ ही भर्ती के लिए आवश्यक 10 वर्ष के अनुभव को कम करके 05 वर्ष कर दिया गया है। इस संबंध में मंत्रालय से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 14 सितंबर को आदेश जारी कर दिया गया है।   राज्य सरकार की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बड़ी सौगात

16 Sep 2023 03:06AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आयोग के पदाधिकारियों और अधिकारियों की बैठक लेकर आयोग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने नवा रायपुर स्थित योजना भवन में आज आयोजित बैठक में आयोग द्वारा सतत् विकास लक्ष्यों की राज्य में नियमित निगरानी में सहायता के लिए विकसित किए गए फ्रेमवर्क और एसडीजी (Sustainable Development Goals) डैशबोर्ड की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना, मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य सहायता योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान तथा गोधन न्याय योजना की इवैल्युवेशन रिपोर्ट का विमोचन भी किया।

16 Sep 2023 03:06AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ सरकार नगरीय क्षेत्रों में नई सुविधाएं शुरू की हैं। राज्य में उद्यमीता और रोजगार के साथ-साथ लोगों को समय और श्रम की बचत के लिए कई नये और अभिनव योजनाएं संचालित की जा रही है। शहरी क्षेत्रों में उद्यमिता, स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के 14 नगर निगमों और 44 नगर पालिका परिषदों में महात्मा गांधी अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क निर्माण किया जा रहा है। इन पार्कों के माध्यम से शहरी क्षेत्र के उद्यमियों, स्व सहायता समूहों एवं रोजगार उन्मुख युवक-युवतियों को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे।  नगरीय क्षेत्रों में नागरिकों को मिल रही है कई नई सुविधाए

16 Sep 2023 03:06AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

सीएसआईडीसी के अध्यक्ष डॉ. डॉ नंद कुमार साय ने आज औद्योगिक संगठनों के विभिन्न प्रतिनिधियों के साथ राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में बैठक की। कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुए डॉ. नंदकुमार साय ने सभी औद्योगिक संगठनों को औद्योगिक अधोसंरचना को उत्कृष्ट श्रेणी पर लाने सभी उद्योगों को एक अच्छी सुविधा प्रदान करने और भविष्य में उन्हें अपने उद्योग चलाने में किसी प्रकार की कोई कठिनाई न आए, इस संबंध में चर्चा की गई। उरला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अश्विन गर्ग एवं विभिन्न उद्योग संघ के प्रतिनिधियों ने सीएसआईडीसी के औद्योगिक क्षेत्र में लगने वाले स्थानीय कर से उद्योगों को मुक्त करने पर छत्तीसगढ़ शासन का आभार व्यक्त किया।  

16 Sep 2023 03:06AM,
by: Tikendra Sinha