Tikendra Sinha

Generic placeholder image

विपक्षी गठबंधन I-N-D-I-A ने 14 बड़े न्यूज एंकर के शो का बायकॉट करने का फैसला लिया है। विपक्षी गठबंधन ने एंकर्स की एक लिस्ट जारी की है, जिनके कार्यक्रमों में वह प्रवक्ता नहीं भेजेंगे। विपक्ष के इस निर्णय की बीजेपी की ओर खूब आलोचना की जा रही है l असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने विपक्ष के इस कदम की निंदा करते हुए कहा " I-N-D-I-A  गठबंधन ने कुछ पत्रकारों का बहिष्कार किया है। यह वही लोग हैं, जो हमें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर भाषण दे रहे थे। उन्होंने न्यूज एंकरों का बहिष्कार करके अपने असहिष्णु रवैये को प्रमाण दे दिया है। अगर ये लोग सरकार में आते हैं तो सबसे पहले ये प्रेस सेंसरशिप लगाएंगे।" सरकार में आए तो ये लोग प्रेस सेंसरशिप लगाएंगे' : हिमंत

15 Sep 2023 08:38AM,
by: Tikendra Sinha