Tikendra Sinha

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा कोरबा जिले के ग्राम चिर्रा के भेंट मुलाकात के दौरान की गई घोषणा पर अमल करते हुए आज ग्राम उमरेली में नवीन शासकीय महाविद्यालय शुभारंभ हो गया। मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने नवीन महाविद्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उमरेली जैसे गाँव में कॉलेज का खुलना एक बड़ी उपलब्धि है। यह सब क्षेत्र के लोगों के प्रयास और मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता के कारण संभव हो पाया है। इस कॉलेज में उमरेली सहित आसपास गाँव के बच्चे पढ़ेंगे। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने-अपने बच्चों को पढ़ने के लिए अवश्य भेजे और यहाँ पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा हासिल कर उमरेली का नाम रौशन करें।  कोरबा जिले के उमरेली में नवीन महाविद्यालय का शुभारंभ

15 Sep 2023 03:51AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नगरीय क्षेत्रों में शासकीय भूमि पर 20 अगस्त 2017 से लगातार काबिज आवासहीन व्यक्तियों को शासकीय भूमि का निःशुल्क पट्टा दिया जाएगा। राज्य सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के नगरीय क्षेत्रों में आवासहीन व्यक्तियों के लिए पट्टाधृति अधिकार अधिनियम 2023 की अधिसूचना का प्रकाशन छत्तीसगढ़ राजपत्र में कर दिया गया है। नगर निगम क्षेत्र में आवासहीन व्यक्ति 600 वर्ग फीट तथा नगर पालिका, नगर पंचायत क्षेत्रों में 800 वर्ग फीट से अनधिक शासकीय भूमि के पट्टे के लिए पात्र होंगे, लेकिन जल संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों व सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा पारित निर्णय का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। सभी जारी नए पट्टे निःशुल्क होंगे तथा सभी प्रयोजनों के लिए इन्हें रियायती पट्टा माना जाएगा। इस पर नगरीय निकाय, संपत्ति व अन्य कर के विषय में अपनी विधियों के अंतर्गत निर्णय ले सकेगा। 

15 Sep 2023 03:51AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

‘I-N-D-I-A’ गठबंधन के 14 न्यूज ऐंकर के शो में शामिल नहीं होने के फैसले की भारतीय जनता पार्टी ने निंदा की है। बीजेपी ने एक प्रेस नोट जारी कर विपक्षी गठबंधन के इस फैसले को निंदनीय, भर्त्सनीय, दमनकारी, तानाशाही और नकारात्मक सोच का प्रदर्शन करार दिया है। प्रेस नोट के मुताबिक, “बीजेपी ऐसी विकृत सोच का घोर विरोध करती है जो अभिव्यक्ति की आजादी को रोके। घमंडिया गठबंधन में शामिल दलों की ओर से पत्रकारों के बहिष्कार का ऐलान उनकी इमरजेंसी वाली मानसिकता को दर्शाता है। हम सभी जानते हैं कि अतीत में आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया का गला घोंटा गया था। आज भी घमंडिया गठबंधन के दल उसे अराजकवादी और इमरजेंसी वाली सोच के तहत काम कर रहे हैं।” लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया का गला घोंटा जा रहा है: भाजपा

15 Sep 2023 01:56AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता अभिषेक बनर्जी के केंद्रीय एजेंसियों की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने के बाद केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने पार्टी के एक कार्यक्रम से कहा, ‘‘अभिषेक बनर्जी न्यायाधीश नहीं हैं; कानून को अपना काम करने दीजिए। वह न तो किसी फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला के प्रभारी हैं और न ही न्यायाधीश हैं। यदि बनर्जी ने कोई गलती नहीं की है तो वे इतने डरे हुए क्यों हैं? बंगाल में, यह सिर्फ नारद और सारदा घोटाला नहीं है; कोयला से लेकर पशु तस्करी जैसे भ्रष्टाचार के कई अन्य मामले भी सामने आए हैं। यदि कोई भ्रष्टाचार है तो केंद्रीय एजेंसियां जांच करेंगी। राज्य सरकार को भ्रष्टाचारी चला रहे हैं।’’

15 Sep 2023 01:56AM,
by: Tikendra Sinha