रूसी फौजें मैरियूपोल के अजोवस्तल स्टील प्लांट पर ताबड़तोड़ हवाई हमले कर रही हैं। हमलों में यूक्रेन के उस प्रस्ताव के बाद तेजी आई है, जिसमें उसने स्टील प्लांट में फंसे अपने सैनिकों की सुरक्षित निकासी के बदले रूस के बंधक सैनिकों को छोड़ने की बात कही है। यूक्रेनी उपप्रधानमंत्री इरीना वीरेशचुक ने कहा, मैरियूपोल में हमारे प्रतिरोध के अंतिम मोर्चे में फंसे घायल सैनिकों को निकालने के संबंध में बातचीत चल रही है।
13 May 2022 01:03AM,by: Imran Khan
चारधाम यात्रा में रोजाना तीर्थयात्रियों की मौतें हो रही है। अब तक मृतकों की संख्या 28 हो गई है। बुजुर्ग तीर्थयात्रियों की जान पर यात्रा भारी पड़ रही है। 60 वर्ष से ऊपर आयु के 13 यात्रियों की मौतें हुई है। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. तृप्ति बहुगुणा ने कहा कि यात्रा के दौरान जो भी मौतें हुई हैं, वह पैदल रूट पर हुईं। हार्ट अटैक व अन्य बीमारियां मौत का कारण रही हैं। किसी भी यात्री की अस्पतालों में मौत नहीं हुई है। चारधाम यात्रा मार्ग के अस्पतालों व मेडिकल कैंपों में सभी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं।
13 May 2022 01:03AM,by: Imran Khan
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम द्वारा बृहस्पतिवार को मदनपुर खादर में अवैध निर्माण के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई। इस दौरान तीन इमारतों पर निगम ने बुलडोजर चलाया। जिन बिल्डिंगों को गिराया गया, उनमें से एक मकान मालिक ने दिल्ली पुलिस और एमसीडी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं।
13 May 2022 01:02AM,by: Imran Khan
आज न तो राज है, न ही कोई राजा। न राजतंत्र है और न ही राजशाही। ब्रिटिश राज आज से पचहत्तर साल पहले ही खत्म हो गया था। आज लोक का तंत्र है और प्रधान सेवक हैं। मगर अंग्रेजों द्वारा भारतीय दंड संहिता में जोड़ा गया राजद्रोह कानून आज भी चलता आ रहा था। राज के द्वारा ही बनाई गई न्याय व्यवस्था आज तक राजद्रोह कानून के होने का औचित्य ढूंढ़ रही थी। जनता को इससे मुक्ति दिलाने की मुहिम चलाई जा रही थी।
13 May 2022 01:02AM,by: Imran Khan
मेट्रो यात्रियों को परिवहन की बेहतर सुविधा मुहैया करने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने एक और कदम बढ़ाया है। मेट्रो स्टेशनों के आसपास 300 मीटर के दायरे में सभी परिवहन विकल्पों को एकीकृत किया जाएगा। ऑटो, टैक्सी, ई-रिक्शा, फीडर बस के लिए पार्किंग, साइकिल और पैदल चलने वालों के लिए अलग क्षेत्र होंगे। दिल्ली : मेट्रो स्टेशनों से घर जाना होगा आसान
13 May 2022 01:02AM,by: Imran Khan
आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया है कि अनधिकृत निर्माण साफ करने के नाम पर भाजपा पूरी दिल्ली तबाह करने में लग गई है। भाजपा शासित नगर निगम लगभग 63 लाख लोगों को बेघर करना चाहता है। आधी से ज्यादा दिल्ली में अनधिकृत निर्माण है। इस तरह आधी से ज्यादा दिल्ली तोड़ी जाएगी। उन्होंने मांग की है कि पहले उन नेताओं के मकान तोड़े जाएं, जिन्होंने पैसे लेकर ये अनधिकृत निर्माण करवाए हैं।
13 May 2022 01:02AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









