उत्तराखंड कैबिनेट ने राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के कार्यान्वयन पर काम करने के लिए कानूनी विशेषज्ञों और हितधारकों के एक पैनल के गठन को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, ''चुनाव पूर्व किए अपने वादे को पूरा करते हुए हमने अपनी कैबिनेट की पहली बैठक में समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार करने के लिए एक समिति गठित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी.''
16 Apr 2022 12:24AM,by: Babuaa Desk
पंजाब के पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) जसकीरत सिंह चहल की सुरक्षा हटाने को चुनौती देने वाली याचिका खारिज करते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने स्पष्ट कर दिया कि करदाताओं के पैसे पर वीआईपी ट्रीटमेंट की प्रथा को बंद करना अनिवार्य हो गया है। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने उनकी सुरक्षा वापस लेने के पंजाब सरकार के फैसले पर मुहर लगा दी।
16 Apr 2022 12:23AM,by: Imran Khan
एक समय था जब पुरुष ही फिटनेस के प्रति जागरूक हुआ करते थे, लेकिन अब महिलाएं भी अपनी फिटनेस के प्रति सचेत नजर आती हैं। योग व व्यायाम के जरिये वे खुद को न केवल शारीरिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रख रही हैं बल्कि मानसिक रूप से भी उनके आत्मविश्वास में लगातार वृद्धि हो रही है। घर, परिवार की जिम्मेदारियों के बीच महिलाएं फिट रहने के लिए वक्त निकाल रही हैं। बढ़ती उम्र को मात देने के साथ साथ फिटनेस के लिए जागरूक हो चुकीं कुछ महिलाएं अब दूसरी महिलाओं समेत पुरुषों को भी फिट रहने के टिप्स दे रही हैं। शारीरिक स्फूर्ति और फिटनेस के लिए योग का सहारा ले रहीं महिलाएं
16 Apr 2022 12:23AM,by: Imran Khan
हरियाणा के पानीपत के इसराना में कार में आग लगने से जिंदा जले विक्रांत, पंकज और सुगम के सिर्फ कंकाल ही बचे हैं। इनकी पहचान कर पाना मुश्किल हैं। ऐसे में अब डीएनए जांच के जरिए ही तीनों की पहचान हो सकेगी। तीनों मृतकों के परिजन बारी-बारी से शवगृह में गए और शवों की शिनाख्त करने का प्रयास किया लेकिन यह संभव नहीं हो सका। ड्राइविंग सीट पर मिले शव का ही फिलहाल पोस्टमार्टम हो सका है।
16 Apr 2022 12:23AM,by: Imran Khan
प्रेम संबंधों का पता चलने पर गांव धर्मपुरा में रहने वाले मंगली यादव ने अपनी 16 वर्षीय बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने के लिए शव जलाकर अस्थियां और राख अरिल नदी में बहा दीं। मामला खुलने पर पुलिस ने मंगली को हिरासत में ले लिया है। वारदात में शामिल उसके मौसेरे भाई मुरादाबाद में थाना बिलारी के गांव इशरतपुर निवासी वीरेंद्र की तलाश की जा रही है। दोनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रेम प्रसंग का पता चलने पर बेटी की गला दबाकर हत्या
16 Apr 2022 12:23AM,by: Imran Khan
चीन की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी एक्सपेंग के सीईओ ही जियाओपेंग ने कहा, शंघाई में हालात जल्द सामान्य नहीं हुए तो पूरे चीन में वाहनों का उत्पादन ठप हो जाएगा। उधर, दक्षिण कोरिया में कोविड संक्रमण के मामले धीर-धीरे घटने लगे हैं। बीते दिन में संक्रमण के 1,25,846 नए मामले सामने आए। अब तक 16,104,869 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
16 Apr 2022 12:23AM,by: Imran Khan
रक्षा मंत्री अनीता आनंद ने गुरुवार को कहा कि रूस के आक्रमण से भाग रहे यूक्रेन के शरणार्थियों की मदद के लिए कनाडा पोलैंड में 150 सैन्यकर्मी तैनात करेगा। "हमारे लोग यूक्रेनी भाषी कनाडाई सशस्त्र बलों के कर्मियों द्वारा सक्षम सामान्य सहायता, आध्यात्मिक सेवाएं और सीमित चिकित्सा देखभाल प्रदान करेंगे," उसने कहा। 24 फरवरी को आक्रमण शुरू होने के बाद से 4.6 मिलियन से अधिक लोग यूक्रेन से भाग चुके हैं।
15 Apr 2022 04:01PM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







