गुजरात हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एक कथित टिप्पणी 'सभी चोरों का सरनेम मोदी' को लेकर उन्हें नोटिस जारी किया है। राहुल गांधी को 28 मार्च तक इस नोटिस का जवाब देना है। गुजरात हाईकोर्ट ने राज्य के बीजेपी मंत्री पूर्णेश मोदी की एक याचिका पर राहुल को ये नोटिस जारी किया है।
17 Mar 2022 01:53AM,by: Naveen kumar sahu
पांच राज्यों के चुनावी नतीजों के बाद जातिगत जनगणना राजनीति का केंद्र बिंदु बनेगी, इसके संकेत आने प्रारंभ हो गए हैं। समाजवादी पार्टी, राजभर कीसुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, अपना दल कमेरा, संजय चौहान की जनवादी पार्टी के साथ-साथ उत्तर प्रदेश एनडीए के दोनों प्रमुख घटक अपना दल (अनुप्रिया गुट) और निषाद गुट ने अपनी चुनावी सभाओं में इसकी मांग की। इन दलों द्वारा 1931 की जनगणना को त्रुटिपूर्ण एवं जातीय विद्वेष पर आधारित माना गया है।
17 Mar 2022 01:52AM,by: Imran Khan
'द कश्मीर फाइल्स' को महाराष्ट्र में टैक्स फ्री करने को लेकर महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा है कि केंद्र सरकार को फिल्म पर जीएसटी माफ करना चाहिए। उन्होंने विधानसभा में कहा, "प्रधानमंत्री ने संसद में फिल्म के बारे में बात की है। अगर केंद्रीय जीएसटी माफ किया जाता है, तो टैक्स छूट पूरे देश में लागू होगी।"
17 Mar 2022 01:52AM,by: Naveen kumar sahu
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा की भारी जीत दक्षिणी राज्यों के राजनीतिक दलों के लिए एक भारी झटका है, खासकर द्रमुक और तेलंगाना राष्ट्र समिति के लिए। दक्षिणी राज्यों के दो मुख्यमंत्रियों-तमिलनाडु के एम. के. स्टालिन और तेलंगाना के. चंद्रशेखर राव का मानना था कि अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी योगी आदित्यनाथ को सत्ता से बेदखल कर देगी। इन दोनों ने न तो योगी आदित्यनाथ को बधाई दी और न ही भाजपा को। इन्हें अपने राज्यों में अल्पसंख्यक वोटों के खोने का डर है।
17 Mar 2022 01:52AM,by: Imran Khan
जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया है कि जापान के उत्तर-पूर्वी प्रीफेक्चर्स मियागी और फुकुशिमा में स्थानीय समयानुसार बुधवार रात 11:36 बजे 7.3 तीव्रता का भूकंप आया। मौसम विभाग ने इन दोनों प्रीफेक्चर्स के लिए 1 मीटर तक की सुनामी आने की चेतावनी जारी की है। वहीं, भूकंप का केंद्र समुद्र के 60 किलोमीटर नीचे रहा।
17 Mar 2022 01:17AM,by: Naveen kumar sahu
इंटरनैशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीजे) ने रूस को तत्काल प्रभाव से यूक्रेन में हमला रोकने का आदेश दिया। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने फैसले का स्वागत करते हुआ कहा, "यह आदेश अंतर्राष्ट्रीय कानून के तहत बाध्यकारी है। रूस को तुरंत इसका पालन करना चाहिए।" उन्होंने लिखा, "यूक्रेन ने आईसीजे में रूस के खिलाफ अपने मामले में जीत हासिल की।"
17 Mar 2022 01:17AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





