बीजापुर में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सतीश मंडावी को दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कर बताया कि आरोपी ने वोटर आईडी कार्ड देने के बहाने उसे अटल आवास स्थित अपने घर बुलाया और जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़िता सखी सेंटर पहुंची, जहां से उसे थाने ले जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1), 64(2)(f) और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
16 May 2026 10:27AM,by: Kriti Dwivedi
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 97 मामलों में जब्त मादक पदार्थों का सिलतरा स्थित प्लांट में विधिवत नष्टीकरण किया। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशन में हुई कार्रवाई में करीब 494 किलो गांजा, 11.217 किलो चरस, ब्राउन शुगर, एमडीएमए, कोकेन और 11,964 कैप्सूल-टेबलेट नष्ट किए गए। पूरी प्रक्रिया पर्यावरणीय और वैधानिक मानकों के तहत वीडियोग्राफी के साथ संपन्न हुई। रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे के अवैध कारोबार, तस्करी और आर्थिक नेटवर्क पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
रायपुर : पुलिस ने नष्ट किए नशीले पदार्थ
16 May 2026 10:15AM, by: Kriti Dwivedi
बलौदा बाजार के लाहोद स्थित शासकीय शराब दुकान में दर्जनभर युवकों और महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। नशे में धुत युवकों ने कर्मचारियों से मारपीट कर शराब की बोतलों में तोड़फोड़ की। घटना में दो कर्मचारी घायल हुए। लवन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बलौदा बाजार : शराब दुकान में हंगामा, तोड़फोड़ और मारपीट
16 May 2026 10:15AM,by: Kriti Dwivedi
आरंग थाना के बाहर सतनामी समाज ने जमकर प्रदर्शन किया। आरोप है कि कथित गौ सेवक गोल्डी शर्मा ने बलराम कुर्रे के साथ थाने के सामने मारपीट और गाली-गलौज की। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने थाने को छावनी में तब्दील कर भारी बल तैनात किया।
आरंग : सतनामी समाज का उग्र प्रदर्शन
16 May 2026 10:15AM, by: Kriti Dwivedi
भारत के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। 'ऑपरेशन रेजपिल' के तहत, एजेंसी ने पहली बार कैप्टागन की खेप जब्त की है, जिसे 'जिहादी ड्रग' के नाम से जाना जाता है। जब्त की गई इस खेप की कीमत 182 करोड़ रुपये है। यह ऑपरेशन मध्य पूर्व जा रही एक खेप को निशाना बनाकर चलाया गया था। इस दौरान एक विदेशी नागरिक को भी गिरफ्तार किया गया।
16 May 2026 09:27AM,by: Babuaa Desk
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने कंबोडिया में भारतीय युवाओं की मानव तस्करी और साइबर गुलामी से जुड़े एक मामले में पांच व्यक्तियों के खिलाफ आरोप दायर किए हैं। कथित सरगना आनंद कुमार सिंह फरार है। आरोपियों ने युवाओं को फर्जी नौकरी के प्रस्ताव और आकर्षक वेतन का लालच देकर फंसाया। कंबोडिया पहुंचने पर पीड़ितों को यातनाएं दी गईं और उनसे जबरन मजदूरी करवाई गई। कंबोडिया से लौटने पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
16 May 2026 09:27AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






