बिलासपुर: शहर में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ने लगी है. मंगलवार देर रात महाराणा प्रताप चौक के मणप्पुरम गोल्ड लोन बैंक में सेंधमारी कर चोरी की घटना को अंजाम देने की कोशिश की गई. चोर अपने साथ लॉकर काटने के लिए गैस कटर लेकर आए थे. चोरों ने लॉकर का गेट काटने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए. लॉकर में लगभग 10 किलो सोना रखा हुआ था. सिविल लाइन पुलिस ने मौके पर जांच कर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है. कार्यालय में रखे सोना को सुरक्षित जगह पर रख लिया गया है.
25 Aug 2022 01:16AM,by: Imran Khan
जशपुर: छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के हड़ताल के तीसरे दिन जशपुर जिला मुख्यालय में महाप्रभु जगन्नाथ जी को हड़तालियों ने याद किया. इस बीच कर्मचारियों ने भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना की. इस अवसर पर पत्थलगांव विकास खंड के कीर्तन मण्डली के कलाकारों ने फेडरेशन की ओर से पूजा अर्चना कर सरकार को अधिकारियों और कर्मचारियों के महंगाई भत्ता बढ़ाने के लिए सद्बुद्धि की कामना की. इस दौरान ओडिशा की संस्कृति में धरना स्थल रंग गया.
25 Aug 2022 01:16AM,by: Imran Khan
बेमेतरा : जिला के नगर पंचायत थानखम्हरिया में अध्यक्ष पद के खिलाफ पार्षदों द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया. भाजपा समर्थित अध्यक्ष (bjp president removed) अंजना राजेश ठाकुर को 20 महीने में ही कुर्सी छोड़नी पड़ी है. आज अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 11 और विपक्ष में 4 मत पड़े है.
25 Aug 2022 01:16AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी और बढ़ते अपराधों के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में BJP ने बुधवार को राजधानी रायपुर में हल्ला बोला। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से हजारों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता रास्ते के बैरिकेड्स तोड़, पुलिस वालों से जूझते हुए मुख्यमंत्री निवास के करीब पहुंच गए थे। यहां से इनकी गिरफ्तारी का दौर शुरू हुआ।
24 Aug 2022 12:28PM,by: Imran Khan
ईडी ने अवैध खनन और रंगदारी मामले में बिचौलिए प्रेम प्रकाश के घर से दो एके-47 राइफल बरामद की। प्रकाश कथित तौर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी सहयोगी हैं। राज्य में कथित अवैध खनन की चल रही मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत ईडी ने आज रांची में कई स्थानों पर छापेमारी की।
24 Aug 2022 11:17AM,by: Babuaa Desk
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव से पहले मुफ्त उपहार देने के मामले की सुनवाई करते हुए पूछा कि केंद्र इस मामले पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक क्यों नहीं बुला सकता है। "भारत सरकार इस मुद्दे का अध्ययन करने के लिए एक समिति क्यों नहीं बनाती?" CJI एनवी रमना की अगुवाई वाली बेंच ने पूछा। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने जवाब दिया कि केंद्र हर तरह से मदद करेगा।
24 Aug 2022 11:17AM,by: Babuaa Desk
छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी और बढ़ते अपराधों के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में BJP ने बुधवार को राजधानी रायपुर में हल्ला बोल दिया है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से हजारों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता रास्ते के बैरिकेड्स तोड़, पुलिस वालों से जूझते हुए मुख्यमंत्री निवास के करीब पहुंच गए हैं। कार्यकर्ताओं ने OCM चौक और कालीबाड़ी चौक सहित कई पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ दिया है। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच कई जगह झड़प हुई। अकलतरा से विधायक सौरभ सिंह मुख्यमंत्री निवास के सामने पहुंच गए थे। उनके साथ अनुराग सिंहदेव भी थे, जहां से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
24 Aug 2022 11:14AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





