अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि अमेरिका अपनी वैक्सीन आपूर्ति की 8 करोड़ खुराक दुनिया के अन्य देशों को देगा। इनमें से लगभग एक करोड़ 90 लाख कोवाक्स के टीके होंगे। जिसमें लैटिन अमेरिका और कैरिबियन देशों के लिए लगभग 60 लाख खुराक, दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया के लिए लगभग 70 लाख और अफ्रीका के लिए लगभग 50 लाख शामिल हैं। 60 लाख से अधिक खुराक सीधे उन देशों के साथ साझा की जाएगी, जो संकट में हैं। उन्होंने कहा कि इन खुराकों को कनाडा, मैक्सिको, भारत और कोरिया गणराज्य सहित अन्य भागीदारों और पड़ोसी देशों को दिया जाएगा।
04 Jun 2021 03:00AM,by: Vikash Kumar
चार महीनों में पहली बार, मुंबई की धारावी में कोरोना वायरस का गुरुवार को सिर्फ एक नया मामला सामने आया। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया झुग्गी-बस्ती इलाके में बुधवार को एक भी मामला सामने नहीं आया। अधिकारी ने बताया कि धारावी में कुल मामले 6,829 हो गए हैं, जिनमें से 6,451 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं तथा 19 का इलाज चल रहा है। मुंबई : चार महीनों बाद धारावी में पहला मामला आया सामने
04 Jun 2021 02:05AM,by: Vikash Kumar
बीते एक महीने से भी कम समय में तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार 17 बार बढ़ोतरी करके इनके दाम क्रमश:4.90 और 4.65 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं।अकेले मई में 16 बार दाम बढ़ाए गए। खास बात यह है कि मई में कच्चे तेल (भारतीय बास्केट) के औसत दाम अप्रैल की तुलना में 20 रुपए घट गए थे. यानी कच्चे तेल के दामों में कमी के बावजूद तेल कंपनियां लगातार दाम बढ़ा रही हैं।
04 Jun 2021 02:04AM,by: Imran Khan
मेहुल चौकसी की जमानत याचिका को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने बुधवार को खारिज कर दिया था. मेहुल चौकसी ने यह दलील दी थी कि वह 23 अगस्त को डोमिनिका में अवैध रूप से नहीं घुसा था बल्कि उसे एंटीगा से लाया गया था. मेहुल चौकसी पर सुनवाई गुरुवार को एक बार फिर से टल गई है. अब अगली सुनवाई होने तक मेहुल चोकसी को डोमिनिका में ही रहना होगा. मेहुल चौकसी के भारत प्रत्यर्पण पर लगी रोक
04 Jun 2021 01:16AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






