महासमुंद : कलेक्टर डोमन सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के समस्त नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण पर नियंत्रण पाने के लिए हमें हर स्तर पर प्रयास करने की जरूरत है। ताकि लोग कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न होने वाले खतरों से प्रभावित ना हो। उन्होंने होम आइसोलेशन पर रहने वाले लोगों पर सतत निगरानी रखने, उनके स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जानकारी लेने, नियमित दवाइयों का सेवन करने सहित अन्य जानकारी प्राप्त करते रहने को कहा है। कलेक्टर ने स्थानीय व्यवसायिक वाहन चालकों का कोविड-19 का टेस्ट कराने के निर्देश दिए ।
10 May 2021 02:33PM,by: Thaneshwar sahu
जांजगीर-चांपा :कोविड संक्रमित व्यक्ति की दृढ़ इच्छाशक्ति जागरूकता, चिकित्सकों का सामयिक इलाज और मरीज के आत्मविश्वास से कोरोना को आसानी से पराजित किया जा सकता है। यह सिद्ध कर दिया है जांजगीर के डेडिकेटेड कोविड केयर हास्पीटल के चिकित्सकों और कोविड पेसेंट सुरेश ने। 54 प्रतिशत आक्सीजन स्तर होने के बाद भी सुरेश ने डाक्टरों की मदद से कोरोना को पराजित कर दिया।
10 May 2021 02:32PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड़ इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, कैट के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, चेम्बर के महामंत्री अजय भसीन एवं कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा ने बताया कि आज चेम्बर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र जारी कर प्रदेश में जिलेवार लगातार घट रहे कोरोना संक्रमण के मामले को देखते हुए, प्रदेश में नियंत्रित जिलों में सभी प्रकार के व्यापार को आंशिक समय में व्यापार करने की अनुमति देने का आग्रह किया ।
10 May 2021 02:13PM,by: Thaneshwar sahu
मारुतिमंगलम गुढियारी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (बी.टी.आई.) परिसर अभ्यास पूर्व मा. एवं प्रा. शाला शंकरनगर सांस्कृतिक भवन चंगोराभाठा पं.दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम सामुदायिक भवन कबीरनगर अडवानी आलिकान उच्चतर माध्यमिक शाला बीरगांव शासकीय उच्च माध्यमिक शाला सरोरा दाऊ पोषण लाल चंद्रवंशी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसतराई धरसींवा पूर्व माध्यमिक शाला बरबंदा धरसींवा सांस्कृतिक भवन वार्ड क्रमांक 18 तिल्दा भारत देवांगन शा.उ.मा. विद्यालय खरोरा शासकीय कन्या उच्चतर विद्यालय, अभनपुर शासकीय हरिहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवापारा बद्री प्रसाद लोधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय आरंग में टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं ।
10 May 2021 02:01PM,by: Vikash Kumar
सुप्रीम कोर्ट में आज सोमवार को पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव व कुंभ स्नान, ऑक्सीजन सप्लाई जैसे मुद्दों पर आज सुनवाई की। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को सख्त रवैया के साथ फटकार लगाई और कहा कि केंद्र सरकार का एफिडेविट हमें सुबह के 10:00 बजे मिला है, जबकि मीडिया वालों को रात को ही मिल गया। इस पूरे मामले को लेकर जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने सरकारी एफिडेविट की मीडिया तक पहुंचने पर नाराजगी जाहिर की।
10 May 2021 02:01PM,by: Vikash Kumar
ममता बनर्जी सरकार के 43 मंत्रियों को सोमवार को शपथ दिलाने के बाद पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने राज्य में चुनाव के बाद हुई हिंसा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'अगर आपका वोट आपकी जान जाने या संपत्ति के नष्ट होने का कारण बनता है, अगर यह आगजनी का कारण बनता है तो फिर लोकतंत्र के खत्म होने का संकेत मिलता है.'
10 May 2021 02:01PM,by: Vikash Kumar
समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को कोविड-19 से संक्रमित होने के लगभग 10 दिनों बाद, लखनऊ के मेदांता अस्पताल ले जाया गया। जहा ऑक्सीजन लेवल गिर गया, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है. वहीं, आजम खान के बेटे मोहम्मद अब्दुल्ला की हालत स्थिर बताई जा रही है.
10 May 2021 01:54PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







