देश में 'टीका उत्सव' के पहले दिन रविवार शाम तक 27 लाख से ज्यादा कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई हैं।इसके साथ ही देश में अब तक टीके की 104365035 खुराक दी जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। देश में 11-14 अप्रैल के बीच चल रहे कोविड-19 टीकाकरण अभियान को 'टीका उत्सव नाम दिया गया है। दूसरी ओर ओडिशा में खुराकों की कमी के चलते कम से कम 900 टीकाकरण केन्द्र बंद रहे। जिसके बाद राज्य में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया।
12 Apr 2021 02:43AM,by: Imran Khan
देश में रक्षा उत्पादन में तेजी तो आ रही है लेकिन जो सामग्री तैयार हो रही है, उसके निर्माण के लिए विदेशों से आयातित कुलपुर्जों पर निर्भरता लगातार बनी हुई है। रक्षा मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पोतों के निर्माण में 75 फीसदी और वायुयानों के निर्माण में 60 फीसदी तक सामग्री विदेशों से आयात करनी पड़ रही है। इससे देश में बनने वाले रक्षा उपकरणों के लिए भी एक बड़ी राशि विदेशी कंपनियों को जा रही है हालांकि इस उच्च दर को कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
12 Apr 2021 02:15AM,by: Imran Khan
इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 14वें सीजन का तीसरा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में हैदराबाद की टीम के कप्तान डेविड वार्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। ऐसे में कोलकाता की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नितीश राणा और राहुल त्रिपाठी के अर्धशतकों के दम पर 6 विकेट खोकर 187 रन बनाए। इस तरह सनराइजर्स हैदराबाद के सामने जीत के लिए 188 रन का लक्ष्य है। खबर लिखे जाने तक हैदराबाद ने 2 विकेट खोकर 5 ओवर में 32 रन बनाए लिए हैं। हैदराबाद का दूसरा विकेट गिरा, रिद्धिमान साहा आउट हुए
11 Apr 2021 04:30PM,by: Thaneshwar sahu
बिलासपुर : कोरोना संक्रमण बढ़ने का असर ट्रेनों पर पड़ने लगा है। यात्री अब सफर करने से कतरा रहे हैं। टिकट आरक्षण (रिजर्वेशन) कराने वाले यात्रियों की संख्या में गिरावट आई है। इतना ही नहीं, जिन्होंने पहले रिजर्वेशन करा लिया है ऐसे यात्री टिकट रद कर रिफंड ले रहे हैं। यही वजह है कि रिफंड लेने वाले यात्रियों का आंकड़ा प्रतिदिन 350 से 400 के करीब पहुंच गया है। जब स्थिति सामान्य थी, तब यह आंकड़ा 100 से 150 के लगभग था।
11 Apr 2021 04:30PM,by: Thaneshwar sahu
बिलासपुर, जिले के 13 निजी चिकित्सालयों में कोरोना का इलाज किया जा रहा है। इनमें से 4 चिकित्सालय स्काई अस्पताल राजकिशोर नगर चौक, आरबी हॉस्पिटल रिंग रोड 2, प्रथम हास्पिटल बहतराई रोड तथा श्रीराम केयर नेहरू नगर बिलासपुर में डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत कोरोना मरीजों के निःशुल्क इलाज की व्यवस्था की गई है।
11 Apr 2021 03:59PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ में रेलयात्रा के माध्यम से छत्तीसगढ़ आने वाले यात्रियों हेतु कोविड टेस्ट के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किया गया है। इस संबंध में राज्य के सभी संभागायुक्तों, पुलिस महानिरीक्षकों, कलेक्टरों एवं पुलिस अधीक्षकों को दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।
11 Apr 2021 03:59PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







