देश में कोरोना के मामलों ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। ऐसे में देश के अलग-अलग हिस्सों में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लगाई जा रही पाबंदियों के बीच अफवाहों का बाजार भी तेज हो चला है। सोशल मीडिया पर लॉकडाउन लगने संबंधी कई गलत सूचनाएं तेजी से वायरल होनेपर रही हैं। इसी बीच तेलंगाना में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाए जाने का दावा करने वाला एक फर्जी सरकारी आदेश तैयार करने और उसे सोशल मीडिया के जरिए प्रसारित करने के आरोप में एक चार्टर्ड एकउंटेंट (सीए) को गिरफ्तार कर लिया गया है।
06 Apr 2021 03:04AM,by: Imran Khan
बिहार,पश्चिम बंगाल समेत देश के विभिन्न राज्यों में सोमवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए।यह भूकंप सिक्किम-नेपाल बॉर्डर के पास आया था।नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, रात 08:49 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता 5.4 है।असम झारखंड में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। इस दौरान,लोगों के चेहरे पर डर भी देखा गया। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूकंप की वजह से होने वाले नुकसान के बारे में जायजा ले रहे हैं। सरकार के सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी सभी चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात कर रहे हैं।उन्होंने बिहार,असम और सिक्किम के मुख्यमंत्री से बात कर ली है।
06 Apr 2021 02:36AM,by: Imran Khan
रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण विकराल रूप लेता जा रहा है। दिन ब दिन मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। आज प्रदेश में आज 7,302 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुईहैं। वहीं 1,228 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 3,27,689 है।
05 Apr 2021 05:06PM,by: Thaneshwar sahu
असम, बिहार और पश्चिम बंगाल में भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के तगड़ झटकों से लोग डरकर घरों से बाहर निकल आए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक सिक्किम नेपाल सीमा पर भी भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए। वहीं मौसम विभाग के अनुसार भूकंप का केंद्र सिक्किम-नेपाल बॉर्डर बताया जा रहा है। रात आठ बजकर 49 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई।
05 Apr 2021 04:27PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









