टॉप न्यूज़

Generic placeholder image

रायपुर- निगम मंडल में नियुक्तियों को लेकर मुख्यमंत्री आवास में अहम बैठक हो रही है। इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित कई कांग्रेस नेता शामिल हुए है। संभावना जताई जा रही है कि आज कुछ नामों पर मुहर लग सकती है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया की मौजूदगी में कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक हुई थी। इस बैठक में निगम मंडलों में नियुक्तियों को लेकर चर्चा हुई । वहीं आज सीएम हाउस में नियुक्तियों को लेकर हो रही अहम बैठक में कई नामों पर सहमति बनने की संभावना है। जानकारों के अनुसार विधानसभा का चुनाव जीतने वाले और 15 साल तक मेहनत करने वालों को निगम मंडल में प्राथमिकता दी जाएगी।

01 Dec 2020 12:32PM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

रायगढ़ - छत्तीसगढ़। शहर के चक्रधऱ नगर थाना क्षेत्र में एक छत्तीसगढ़ी फिल्म में काम करने वाली लोक कलाकार ने आत्मदाह कर खुदकुशी करने की कोशिश की। आसपास के लोगों ने देखा तो आनन फानन में युवती को बचाया और एंबुलेंस की मदद से उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज जारी है। युवती का नाम पुष्पा बेहरा है और वह छत्तीसगढ़ी फिल्मों में सहायक कलाकार के रुप में काम करती थी। बताया जाता है कि पुष्पा बेहरा मूलत: लैलूंगा की रहने वाली है और पारिवारिक विवाद की वजह से पिछले कुछ दिनों से रायगढ़ शहर के चक्रधऱ नगर इलाके में किराए के मकान में रहती थी। आत्मदाह के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। बताया जा रहा पारिवारिक विवाद की वजह से युवती ने आत्मदाह की कोशिश की है। फिलहाल युवती का इलाज जारी है। पुलिस मामले में जांच की बात कह रही है।

01 Dec 2020 12:32PM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

मुंगेली : कलेक्टर पी.एस एल्मा ने कहा है कि जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य आज से प्रारंभ हो गया है। पडोसी राज्यों से धान लाकर उपार्जन केंद्रो में बेचने तथा कौचियों एवं बिचैलियों द्वारा अवैध रूप से धान विक्रय करने वालो के विरूद्ध मंडी अधिनियम एवं अन्य प्रावधानों के अंतर्गत सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस हेतु उन्होने जिले के सभी राजस्व अनुविभाग के लिए दल गठित किया है। गठित दल में मुंगेली राजस्व अनुविभाग के लिए मुंगेली के तहसीलदार अमित सिन्हा को दल प्रभारी नियुक्त किया है। दल प्रभारी सिन्हा के कार्य में क्षेत्रीय सहायक खाद्य अधिकारी, क्षेत्रीय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक, क्षेत्रीय सहकारिता विस्तार अधिकारी और क्षेत्रीय उपनिरीक्षक मंडी सहयोग करेंगे। इसी तरह पथरिया राजस्व अनुविभाग के लिए पथरिया के तहसीलदार हरिओम द्विवेदी को दल प्रभारी नियुक्त किया है। दल प्रभारी द्विवेदी के कार्य में क्षेत्रीय सहायक खाद्य अधिकारी, क्षेत्रीय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक, क्षेत्रीय सहकारिता विस्तार अधिकारी और क्षेत्रीय उपनिरीक्षक मंडी सहयोग करेंगे। लोरमी राजस्व अनुविभाग के लिए लोरमी के प्रभारी तहसीलदार ऋचा सिंह को दल प्रभारी नियुक्त किया है। दल प्रभारी श्रीमति सिंह के कार्य में क्षेत्रीय सहायक खाद्य अधिकारी, क्षेत्रीय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक, क्षेत्रीय सहकारिता विस्तार अधिकारी और क्षेत्रीय उपनिरीक्षक मंडी सहयोग करेंगे।

01 Dec 2020 12:31PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं सचिव विकास तिवारी ने कहा कि एक ओर जहां केंद्र की मोदी सरकार के किसान विरोधी काले कानून के विरोध में लाखों किसान हाड़ कपकपाती ठंड में देश की राजधानी दिल्ली में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं और किसान विरोधी नरेंद्र मोदी सरकार के काले कानून को बदलने की मांग कर रहे हैं।वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ राज्य में धान खरीदी की शुरुआत आज से कर दी गई है जिसकी मॉनिटरिंग खुद किसान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ राज्य में कुल 2305 धान खरीदी केंद्र हैं और इस वर्ष 257 नए केंद्र खोले गये हैं जिससे कि प्रदेश के किसान अपने उत्पाद को सुगमता से बेच सकें। कांग्रेस सरकार ने घोषणा की है कि 1 दिसंबर से लेकर 31 जनवरी तक लगातार दो महीने धान और मक्का के फसलों की खरीदी की जायेगी और समर्थन मूल्य का लाभ प्रदेश के हर पंजीकृत किसानों को दिया जायेगा।

01 Dec 2020 12:31PM,
by: Thaneshwar sahu